OMG: 1038 रुपए का खाना और 2.5 लाख रुपए टिप, महिला वेटर के साथ ये क्या हुआ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 09:58 AM IST

Ajab Gajab News: अमेरिका में एक महिला वेटर को एक शख्स करीब ढाई लाख रुपए की टिप दी। जिसने भी इसके बारे में जाना वो दंग रह गया।

OMG: 1038 रुपए का खाना और 2.5 लाख रुपए टिप, महिला वेटर के साथ ये क्या हुआ?

Ajab Gajab News: खबर की हेडिंग से ही समझ गए होंगे ये मामला काफी अजीबोगरीब है। आखिर कोई भी व्यक्ति 1038 रुपए का खाना खाकर 2.5 लाख रुपए टिप कैसे और क्यों देगा? लेकिन, आपको बता दें कि ये कोई कहानी नहीं बल्कि सच्चाई है। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक महिला वेटर के साथ ये अजीबोगरीब घटना घटी है। जब महिला वेटर को करीब ढाई रुपए टिप मिले तो वो खुद भी हैरान रह गई। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो आइए, जानते हैं क्या है सच्चाई?

जानकारी के मुताबिक, मैरिआना लैंबर्ट नाम की महिला वेटर अल्‍फ्रेडो पिज्‍जा कैफे में काम करती हैं। उनका काम ग्राहकों को खाना परोसने का है। स्क्रैंटन ने बताया कि विगत महीने कैफे में एक शख्स आया था, जिसने खाने में Stromboli ऑर्डर किया था। जिसका बिल महज 1038 रुपए का था। लेकिन, शख्स ने बिल के साथ-साथ महिला को दो लाख 39 हजार रुपए टिप दे दिए। महिला वेटर ने बताया कि जब उन्हें टिप मिली तो दंग रह गई। वेटर का ये भी कहना है कि उनके साथ ऐसा हुआ उस पर उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा है। लेकिन, शख्स ने उनका दिल जरूर छू लिया। कैफे में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी इस पर यकीन नहीं हो रहा था। उसने इस पूरे मामले को लोगों के साथ शेयर किया है। 

पहले भी सामने आ चुके हैं इस तरह के मामले

हालांकि, कुछ लोग इस टिप को 'टिप ऑफ जीसस' मूवमेंट से भी जोड़कर देख रहे हैं। यह अभियान करीब 9 साल पहले शुरु हुआ था। गौरतलब है कि साल 2015 में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जब एक बारटेंडर को आठ लाख रुपए से ज्यादा की टिप मिली थी। वहीं, बिल 33 हजार रुपए का आया था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!