Sex with Husband: "अपने पति को सेक्स के लिए ना करें निराश", अमेरिकी मॉडल कैप्रिस बौरेट ने दिया विवादास्पद बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2021, 05:35 PM IST

Caprice Bourret Sex Advise: अमेरिकी मॉडल कैप्रिस बोरेट ने अपने पति के साथ सेक्स को लेकर एक बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि अपने पतियों के साथ नियमित यौन संबंध बनाने में कोई बुराई नहीं है।

Sex with Husband: "अपने पति को सेक्स के लिए ना करें निराश", अमेरिकी मॉडल कैप्रिस बौरेट ने दिया विवादास्पद बयान
Photo Credit: YouTube

नई दिल्ली: सेक्स एक नितांत ही निजी विषय माना गया है, वहीं इस विषय पर अमेरिकी मॉडल कैप्रिस बोरेट (Caprice Bourret) ने एक बोल्ड स्टेटमेंट दिया है, 49 वर्षीय मॉडल का मानना ​​है कि महिलाओं को अपने साथी की यौन मांगों के लिए सहमत होना चाहिए क्योंकि यह लंबे समय तक नहीं चलेगा, और यह एक महान तनाव राहत (great stress reliever) है।

दो बच्चों की मां कैप्रिस बोरेट ने महिलाओं को सलाह दी कि वे बेडरूम में शिकायत करना बंद कर दें, और बस इसे खत्म कर लें। OK! magazine से बात करते हुए कैप्रिस बोरेट ने कहा- "आप यह नहीं कह सकते कि 'मैं थक गयी हूँ' या 'मुझे सिरदर्द है' - नहीं! यह आपके जीवन के पांच से दस मिनट के बीच है।

"यह Best Stress Reliever है"

उन्होंने आगे कहा कि "पुरुष सरल प्राणी हैं - आप उन्हें खिलाते हैं, उन्हें तारीफ देते हैं और सेक्स करते हैं और वे खुश होते हैं यह सबसे अच्छा तनाव निवारक (best stress reliever) है।" कैप्रिस ने जोर देकर कहा कि पिछले साल पहले लॉकडाउन के दौरान अपने पति टाइ कम्फर्ट (Ty Comfort) के साथ नियमित सेक्स ने उन्हें वैश्विक स्वास्थ्य संकट के आसपास की मानसिक पीड़ा और भय से निपटने में मदद की, अमेरिका में जन्मी मॉडल ने महिलाओं से अपने पति के साथ ज्यादातर रात सोने का आग्रह किया है।

साभार-mirror.co.uk

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!