गजब: शख्स ने सांड की सींग में लगा दी आग, बौखलाए जानवर ने जो किया जानकर कांप जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 12:13 PM IST

Ajab Gajab News: अपने मनोरंजन के लिए लोगों ने सांड की सींग में आग लगा दी, जिसके बाद सांड ने ऐसा बवाल काटा देखकर लोगों के पसीने छूट गए।

गजब: शख्स ने सांड की सींग में लगा दी आग, बौखलाए जानवर ने जो किया जानकर कांप जाएंगे आप

Bull Attack Video: इस दुनिया में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनके बारे जानकर काफी हैरान होती है। कई लोगों को जानवरों से काफी प्यार होता है, जबकि कुछ लोग अपने मनोरंजन के लिए उनके साथ ऐसा सुलूक करते हैं,  जिसका परिणाम काफी खतरनाक होता है। एक शख्स ने भी बेजुबान जानवर के साथ कुछ ऐसा ही किया, जिसके बाद जानवर ने शख्स के साथ जो किया उसके बारे में जानकर आप कांप जाएंगे। आलम ये है कि यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और सच्चाई जानकर लोग काफी हैरान हैं।   

दरअसल, स्पेन में जानवरों पर पेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इसमें जानवरों को खुले में छोड़ दिया जाता है और लोग अपने मनोरंजन के लिए उन पर अत्याचार करते हैं, उकसाते हैं। इस चक्कर में कई बार बड़ी घटनाएं भी घट जाती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है, जब एक सांड के साथ लोगों ने बर्बरता की। ये तो हम सब जानते हैं स्पेनिश फेस्टिवल देखने के लिए काफी संख्या में लोग आते हैं। हाल ही में फेस्टिवल का आयोजन हुआ, जिसमें मजे के लिए लोगों ने एक सांड की सींग में आग लगा दी। जिसके कारण सांड भड़क गया और बौखलाहट में एक 24 साल के युवक पर हमला कर दिया।  

चौंकाने वाली सच्चाई

सांड शख्स पर तब तक हमला करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बताया जा रहा है कि सांड ने उसके पेट में कई बार सींग घुसाए और लगातार उस पर हमला करता रहा। जब शख्स की मौत हो गई तो सांड ने उसे छोड़ दिया। अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग सच्चाई जानकर सन्न रह गए। कुछ लोग इस घटना की आलोचना भी कर रहे हैं। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि लोग मनोरंजन के लिए इस हद तक गिर जाते हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!