Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन में दिख रहा 'बुलडोजर बाबा राखी' का क्रेज, बहनों ने कही ये मजेदार बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 05:52 PM IST

Bulldozer Baba Rakhi: इस बार बाजार में कई तरह की राखियां मिल रही हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा धूम 'बुलडोजर बाबा राखी' की है।

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन में दिख रहा 'बुलडोजर बाबा राखी' का क्रेज, बहनों ने कही ये मजेदार बात

Bulldozer Baba Rakhi: भारत में रक्षा बंधन का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर हर साल यह त्योहार मनाया जाता है। हालांकि, इस बार 11 और 12 अगस्त यानी दो दिन इस त्योहार को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन को लेकर बाजारों में रौनक है और काफी मजेदार-मजेदार राखियां बिक रही हैं। लेकिन, इस बार उत्तर प्रदेश में रक्षा बंधन पर बुलडोजर का क्रेज भी काफी दिख रहा है। आलम ये है कि बुलडोजर बाबा राखी जमकर बिक रही है। 

अपराधियों और भूमाफियाओं के खिलाफ यूपी सरकार का चल रहा बुलडोजर का क्रेज रक्षा बंधन में भी दिख रहा है। बाजार में बुलडोजर के राखियों की धूम है। जहां बहने यह राखी खरीदकर खुश है वहीं भाईयों की कलाई पर बांध कर सुरक्षा का संदेश भी देने वाली है। दुकानों में जरीदार, नगदार, मोतीदार, डोरीदार, धागेदार, कार्टून, भगवा रंग समेत अन्य तरह की राखियां सजा ली हैं। कार्टून राखियों में मिकी माउस, डोरेमान, मोटू-पतलू आदि शामिल हैं। बच्चों को कार्टून वाली राखियां खूब पसंद आ रही हैं। वहीं, युवाओं में बुलडोजर, योगी बाबा और मोदी राखियों का क्रेज है। 

बुलडोजर राखी की धूम

बाजार में चाइनीज राखियां इस बार कम हैं। चाइनीज राखी 264 से लेकर 340 रुपये दर्जन तक हैं। फुटकर बाजार में चाइनीज राखी की कीमत 22 से लेकर 45 रुपये तक है। राखी बेचने वाले दुकानदार इमरान का कहना है कि दो साल बाद राखी बाजार में अच्छा कारोबार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मार्केट में ट्रेडिशनल राखियों से लेकर बच्चों के लिए कार्टून और क्रिकेट के खिलाड़ियों वाली राखियां मौजूद हैं। लेकिन, इस बार खासतौर पर मार्केट में लॉन्च की गई बुलडोजर राखी की सबसे ज्यादा डिमांड है। इसके साथ ही मोदी और योगी की राखी भी बहनों की पहली पसंद बनी हुई है। वहीं, बहनों का कहना है कि माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई से इस सिम्बोलिक की राखी खरीदने आयी हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!