इस बॉस ने कर्मचारियों के लिए खोल दी तिजोरी, हर महीने 19 हजार रुपए बोनस का ऐलान, दिलचस्प मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 12:21 PM IST

Ajab Gajab News: ब्रिटेन में एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। बॉस ने अगले आदेश तक हर महीने कर्मचारियों को 19 हजार रुपए बोनस देने का ऐलान किया है।

इस बॉस ने कर्मचारियों के लिए खोल दी तिजोरी, हर महीने 19 हजार रुपए बोनस का ऐलान, दिलचस्प मामला

Ajab Gajab News: इन दिनों पूरी दुनिाया में लगातार महंगाई बढ़ रही है। सैलरी में कटौती हो रही है, नौकरियां जा रही हैं। आलम ये है कि लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसे में एक बॉस अपने कर्मचारियों के लिए ऐसा ऐलान किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आखिर, चर्चा हो भी क्यों ना? बॉस ने कर्मचारियों के लिए तिजोरी जो खोल दी...बॉस ने अगले आदेश तक सभी कर्मचारियों को हर महीने 19 हजार रुपए बोनस देने का ऐलान किया है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला ब्रिटेन का है। जहां 4Com कंपनी के मालिक ने 431 कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अगले नोटिस तक सभी कर्मचारियों को सैलरी के अलावा 19 हजार रुपए हर महीने बोनस दिए जाएंगे। बॉस ने खुद कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर इसकी घोषणा की है। कंपनी के इस ऐलान से सभी कर्मचारी काफी खुश हैं। इतना ही नहीं इस खबर की चर्चा हर तरफ हो रही है और लोग भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। 

मालामाल हुए कर्मचारी

कंपनी के मालिक का कहना है कि हमारी प्राथमिकता उस टीम को समर्थन करना है, जिनकी सालों की मेहनत से हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। गौरतलब है कि यह कंपनी दूरसंचार उपकरणों की सप्लाई करती है। साल 2017 में द संडे टाइम्स ने इस कंपनी 100 बेस्ट कंपनियों की सूची में भी शामिल किया था। आलम ये है कि कंपनी लगातार फायदे में चल रही है। लिहाजा, इतना बड़ा ऐलान किया गया है।   

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!