बाइक सवार ने इस तरह दिया पुलिसवालों को चकमा, बार-बार देखा जा रहा है ये मजेदार वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 04:52 PM IST

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बाइक सवार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने पुलिसवालों को अनोखे अंदाज में चकमा दिया है।

बाइक सवार ने इस तरह दिया पुलिसवालों को चकमा, बार-बार देखा जा रहा है ये मजेदार वीडियो
Photo Credit: Instagram

Shocking Video: सोशल मीडिया (Social media) पर रोजाना हजारों वीडियो (Video) शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो महफिल लूट ले जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार ने जिस तरह से पुलिसवालों को चकमा दिया उसे देखकर सब दंग रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और उस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। 

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि पुलिसवाले को कोई चकमा नहीं दे सकता और उसके चंगुल से कोई बच नहीं सकता। लेकिन, इस वीडियो में एक बाइक सवार ने जिस तरह से पुलिसवालों को चकमा दिया उसे देखकर लोग दंग हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक बाइक सवार का चालान काटने के लिए कई पुलिसवाले उसके पीछे पड़े हुए हैं। पुलिस को देखते ही शख्स तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाने लगता है। पुलिस वाले भी उसके पीछे पड़ जाते हैं और बाइक रोकने के लिए कहते हैं। लेकिन, जैसे ही पुलिस वाले उसके नजदीक पहुंचते हैं शख्स अपनी गाड़ी रोक देता और फिर जो चालाकी करता है वो आप खुद वीडियो में देख लें... 

किसी फिल्मी सीन से कम नहीं...

तो आपने देखा किस तरह शख्स ने पुलिस को चकमा दिया और मौके से फरार हो गया। हालांकि, शख्स ने जिस तरह से चकमा दिया वो खतरनाक भी हो सकता है। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ghantaa' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 19 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!