Russia Ukraine War: यूक्रेन में जब ट्रेन में भूखे-प्यासे लोगों के लिए चलने लगा लंगर, सिख युवक की कोशिश-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2022, 09:51 PM IST

Sikh youth providing Langar: यूक्रेन में युद्ध के हालात से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए एक सिख युवक आगे आया है, उसने ट्रेन में ही लंगर शुरू कर दिया। 

Russia Ukraine War: यूक्रेन में जब ट्रेन में भूखे-प्यासे लोगों के लिए चलने लगा लंगर, सिख युवक की कोशिश-Video

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के दौरान वहां यूक्रेन में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र और नागरिक किसी तरह यूक्रेन के साथ लगते देशों में पहुंचकर यूक्रेन से निकलने की कोशिशों में जुटे हैं और ये बेचारे किसी तरह से भूखे प्यासे समय बिता रहे हैं, लेकिन मददगारों की भी कमी नहीं ऐसे ही एक सिख युवक इनकी मदद को आगे आया है।

गौर हो कि रूस के हमले की वजह से हजारों की संख्या में इंडियन्स खासतौर पर स्टूडेंट्स यूक्रेन में फंस गए हैं वहीं सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस मुल्‍क में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने की है, जिसके लिए कोशिशें की जा रही हैं।

ऐसे में यूक्रेन में मौजूद भारतीय एक-दूसरे की मदद करने में जुटे हैं, इसी दौरान ऐसे लोगों की मदद के लिए एक सिख युवक ने हाथ आगे बढ़ाए हैं जिसका नाम हरदीप सिंह (Hardeep Singh) है, उसने ट्रेन में ही लंगर शुरू कर दिया।

बताते हैं कि यूक्रेन के पूर्व से पश्चिम की ओर एक ट्रेन छात्रों को लेकर जा रही थी, ताकि इन छात्रों को यूक्रेन से निकाला जा सके और इस ट्रेन में लोग कई घंटों से भूखे थे ऐसे में सिख युवक हरदीप सिंह ने ट्रेन में ही इनकी मदद के लिए लंगर चलाया।

गौर हो कि ऐसे प्रयासों के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, वहीं हरदीप सिंह की इस सराहनीय कोशिश की खासी तारीफ हो रही है और लोग उन्हें हीरो बता रहे हैं।

वीडियो साभार-ravinder singh_Twitter

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!