66 साल पहले ऐसे होती थी फ्रिज, Video देख कहेंगे- तब के इंजीनियर थे ज्यादा होशियार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 01:34 PM IST

Old Advertisement of Fridge: वीडियो 66 साल पुराने फ्रिज का है। इस फ्रिज को देखकर आप आज के जमाने के फ्रिज को भूल जाएंगे। 1956 का फ्रिज देखकर आपकी हैरानी 100 गुना बढ़ जाएगी।

66 साल पहले ऐसे होती थी फ्रिज, Video देख कहेंगे- तब के इंजीनियर थे ज्यादा होशियार
Photo Credit: Twitter

Old Advertisement of Fridge: विज्ञान जितनी तेजी से तरक्की कर रहा है और नई तकनीकों का विकास हो रहा है। उसे देखकर कहा जा सकता है कि पहले की तुलना में अब चीजें ज्यादा अच्छी हो गई होंगी। आज के जमाने के रोजमर्रा के सामान काफी बेहतर होते हैं। पिछले कुछ ही सालों में चीजें इतनी हाइटेक हो गई हैं कि पुराने सामान हमें कबाड़ की तरह लगते हैं। इसके बावजूद आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आपकी हैरानी 100 गुना बढ़ जाएगी।

वीडियो 66 साल पुराने फ्रिज का है। इस फ्रिज को देखकर आप आज के जमाने के फ्रिज को भूल जाएंगे। दरअसल, @lostinhist0ry नाम के ट्विटर अकाउंट ने साल 1956 का एक विज्ञापन वीडियो शेयर किया है। यह विज्ञापन एक फ्रिज का है। इस विज्ञापन वीडियो को देखकर आप चौंक जाएंगे। वीडियो में आप 66 साल पुराने फ्रिज के विज्ञापन को देख सकते हैं। 1956 का विज्ञापन और उस दौर के फ्रिज दोनों को देखकर आप सोंचने पर मजबूर हो जाएंगे। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर सोंच में पड़ जाएंगे

विज्ञापन देखकर आप सोचने लगेंगे कि उस दौर में भी वीडियो विज्ञापन बना करते थे। इसके अलावा उस दौर के फ्रिज की विशेषता देखकर आप कह उठेंगे कि तब के इंजीनियर ज्यादा होशियार थे। वीडियो में आपको सिंगल डोर फ्रिज दिखाई दे रहा होगा। सिंगल डोर होने के बाद भी इसके भीतर इतनी जगह दिखाई दे रही है, जितनी जगह आज डबल डोर वाले फ्रिज में नहीं होती है। इस फ्रिज में जितने खांचे नजर आ रहे हैं, आज के जमाने की फ्रिज में आपको उतने खांचे देखने को नहीं मिलेंगे।

उस जमाने की फ्रिज के दरवाजों में भी आज की ही फ्रिज के दरवाजों की तरह सामान रखने की जगह होती थी। हालांकि, उस दौर के फ्रिज की जो सबसे खास बात है, वह यह है कि तब दरवाजे के खांचों में शटर लगे होते थे। इससे रखे गए सामान ढके रहते थे। इसके अलावा नीचे सब्जियों को सहेजकर रखने के लिए बॉक्स भी बना होता था। यह बाहर भी निकलता था। इसके अलावा पुराने जमाने की फ्रिज में भी बर्फ जमाया जा सकता है। इसको निकालने की भी एक अलग टेक्नीक होती थी। तब के फ्रिज में आइस ट्रे को एक खांचे में डालकर उल्टा खींचने से बर्फ एक डिब्बे में निकल आती थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!