Worst Tourist Destinations: यात्रा के दौरान पर्यटक हमेशा से ही किसी नई और रोमांच भरी हुई जगह की तलाश में रहते हैं लेकिन आप हर छुट्टी मनाने की जगह के 10 में से 10 होने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। दुनिया में कुछ सबसे निराशाजनक जगहें हैं, जहां आपको जाने से बचना चाहिए। डेली मेल ने विश्व के टॉप 100 सर्वाधिक भ्रमण किए जाने वाले शहरों के 97,000 से अधिक गूगल विजिटर रिव्यू के आधार पर इन जगहों का चुनाव किया है।
14.2% निगेटिव रिव्यू के साथ कैनकन, मेक्सिको इस लिस्ट में टॉप पर है। कैनकन, मेक्सिको की यात्रा के दौरान कई यात्रियों को महंगाई और प्रामाणिकता की कमी के बारे में तकलीफों का सामना करते हुए देखा गया है। इसके बाद एंटाल्या, तुर्की का नंबर आता है जहां जाने से पहले आपको दिल मजबूत करना होगा।
रिपोर्ट के अनुसार भीड़भाड़ वाले समुद्र तट, अमित्र स्थानीय लोग और अत्यधिक व्यावसायीकरण वो कारण है जिसकी वजह से पर्यटकों को एंटाल्या, तुर्की की यात्रा के दौरान तकलीफ का सामना करना पड़ता है। पुंटा काना, डोमिनिकन गणराज्य 11.9% नकारात्मक समीक्षाओं के साथ तीसरे स्थान पर है।
यात्रियों ने शिकायत की है कि यहां होटल के बाहर कुछ भी देखने लायक नहीं है। लिस्ट में अगले स्थान पर चीन का बीजिंग और फ्लोरिडा का ऑरलैंडो का नाम आता है। इन स्थानों को प्रदूषित और भीड़भाड़ वाला बताया गया है। फिर हमारे अपने मुंबई का नंबर इस लिस्ट में आता है। मुंबई के बारे में कहा गया कि यहां पर्यटकों की संख्या बहुत ज्यादा है।
