यात्रा

Wildlife Tourism: बच्चों के साथ वाइल्डलाइफ एडवेंचर, परफेक्ट जंगल सफारी ऐसे करें प्लान

Family Friendly Safari Destinations India: भारत में बच्चों के लिए अनुकूल वाइल्डलाइफ सफारी का प्लान करना मुश्किल भरा काम होता है। बच्चों के लिए वाइल्डलाइफ सफारी को सुरक्षित, शिक्षाप्रद और मजेदार बनाने के लिए ये आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में इस बार आप बच्चों के साथ मजेदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Image

Wildlife Tourism

Best National Parks In India For Children: वाइल्डलाइफ सफारी हर उम्र के लोगों को खासा आकर्षित करती है। इस बार अगर आप बच्चों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो कुछ नए और अनूठे अनुभव के लिए बच्चों को वाइल्डलाइफ सफारी की यात्रा करवाएं। वाइल्डलाइफ सफारी की यात्रा हर लिहाज से महत्वपूर्ण होती है ऐसे में ये लेख आपकी यात्रा को सुरक्षित, शिक्षाप्रद और मजेदार बना सकता है।

सही वाइल्ड लाइफ पार्क का चुनाव करें: सही वाइल्ड लाइफ पार्क का चुनाव करना बेहद जरूरी है। ऐसे पार्क का चुनाव करें जहां सफारी सुरक्षित होने के साथ ही रास्ते आसान हैं। बच्चे ट्रैवल कर रहे हैं इसके चलते सुविधाएं पर्याप्त होना भी बेहद जरूरी है। कुछ प्रमुख चाइल्ड-फ्रेंडली पार्क जिनका आप चुनाव कर सकते हैं-

  • कन्हा टाइगर रिज़र्व (मध्य प्रदेश)
  • बांधवगढ़ नेशनल पार्क (मध्य प्रदेश)
  • पेरियार वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी (केरल)
  • जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (उत्तराखंड)
  • रणथंभौर नेशनल पार्क (राजस्थान)

सफारी से पहले तैयारी जरूरी: सफारी से पहले बच्चों को तैयारी कराना बेहद जरूरी है। बच्चों को यह सिखाएं कि- जंगल में शोर ना करें, सीखने में रुचि बढ़े इसके लिए नोटबुक लेकर आएं, जानवरों को डराने के लिए उनके पास ना जाएं, गाइड के निर्देश मानें।

सही समय चुनें: सही समय का चुनाव करना भी बेहद जरूरी है। बच्चों के लिए गर्मी में यात्रा करना मुश्किल हो सकती है ऐसे में आप नवंबर से फरवरी का समय चुन सकते हैं जो बच्चों के लिए मौसम के लिहाज से बेहतर होता है।

रहने की व्यवस्था: रहने के लिए ऐसे होटल या रिसॉर्ट का चुनाव करें जहां प्ले एरिया हो, ओपन स्पेस हो, फूड विकल्प मिले और बेसिक मेडिकल सुविधा उपलब्ध हो।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article