Taj Mahal on Full Moon Night Booking Agra: अगर आप रात में आगरा के ताजमहल का दीदार करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। आप इसके लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। अब तक यह सुविधा नहीं थी। बता दें कि नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने अपने 2004 के आदेश को संशोधित करते हुए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की इजाजत दी थी। 2019 में आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन (ADF) ने एक याचिका दायर कर ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए इजाजत देने की मांग की थी। ताजमहल का रात्रि दर्शन महीने में पांच दिन होता है। यह पूर्णिमा की रात और उसके पहले और बाद की दो रात होती हैं।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग से मिली राहत
ऑनलाइन टिकट बुकिंग की मंजूरी से पहले ताज के रात के दीदार के लिए पर्यटकों को काउंटर पर जाना होता था। ताज के दीदार के लिए एक दिन पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) कार्यालय के काउंटर से खरीदा जाता था। इसके लिए लंबी-लंबी कतारें लगती थी। इससे पर्यटकों को काफी परेशानी होती थी।

Taj Mahal at Night (pic: iStock)
How to Book Online Ticket for Taj Mahal Visit
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने अपनी वेबसाइट asi.paygov.org.in लॉन्च की है। वेबसाइट पर विजिट कर टिकट बुकिंग करा सकते हैं। इस बुकिंग के साथ आप ताजमहल को रात में देखने का अनुभव ले सकेंगे।
Taj Mahal Visit Full Moon Night Timings
रात 8.30 बजे से 12.30 बजे तक 50 पर्यटकों के 8 बैचों में विभाजित केवल 400 लोगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी। हर स्लॉट 30 मिनट की अवधि का है। हालांकि, चेकिंग के लिए पर्यटकों को स्लॉट के समय से आधे घंटे पहले ही ताज महल के करीब शिल्पग्राम में रिपोर्ट करना होता है।
Taj Mahal Visit Full Moon Night Ticket Price in Hindi
रात में ताजमहल के दीदार के लिए व्यस्क को टिकट पर 510 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, 750 रुपये विदेशी पर्यटकों के लिए है। हालांकि, 3-15 साल के बच्चों के लिए टिकट की कीमत 500 रुपये है।
