यात्रा

इंटरनेशनल ट्रिप करने का पूरा होगा सपना, घूम आओ इन 4 देश जहां हिंदी का है बोलबाला

Hindi speaking countries: अगर आपका विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन, अंग्रेजी भाषा में सहज ना होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है। अब आपका विदेश घूमने का सपना पूरा होगा क्योंकि हम आपको उन 4 देशों के बारे में बताएंगे जहां हिंदी खूब बोली जाती है।

Image

Hindi speaking countries

Hindi speaking countries: दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी भारत की राजभाषा है। हिंदी काफी लोकप्रिय भाषा है। ऐसे में अगर आपका विदेश घूमने का मन है और आप हिंदी के अलावा अन्य किसी भाषा में सहज नहीं हैं तो आप इन देशों की यात्रा कर सकते हैं जहां हिंदी खूब बोली जाती है।

नेपाल: इस लिस्ट में पड़ोसी मुल्क नेपाल का नाम आता है। नेपाल देश में हिंदी भाषा काफी प्रचलित है। नेपाल में हिंदी बॉलीवुड फिल्में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। इसके अलावा, भारत-नेपाल की मिली जुली संस्कति है।

मॉरीशस: आप मॉरीशस जाने का भी प्लान कर सकते हैं। मॉरीशस में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। यहां हिंदी एक सांस्कृतिक भाषा के रूप में बोली जाती है। हिंदी साहित्य और भारतीय परंपराओं को यहां घूमने के दौरान आप महसूस कर सकते हैं।

फिजी: इस लिस्ट में नंबर 4 पर फिजी का नाम आता है। फिजी में भी हिंदी भाषा का बड़ा प्रभाव है। फिजी में बोली जाने वाली हिंदी को फिजियन हिंदी कहा जाता है। स्थानीय प्रभावों के साथ एक अनूठी शैली के तौर पर यहां हिंदी भाषा विकसित हुई है।

त्रिनिदाद और टोबैगो: त्रिनिदाद और टोबैगो में भी भारतीय मूल के लोगों की बड़ी संख्या रहती है। यहां के लोगों ने हिंदी को अपनी सांस्कृतिक विरासत के रूप में बनाए रखा है। यहां घूमने के दौरान आपको हिंदी साहित्य का प्रभाव देखने को मिल जाएगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article