यात्रा

Vietnam Tourism: कम बजट में विदेशी यात्रा? जानें वियतनाम क्यों है बेस्ट ऑप्शन

Vietnam Tourism: प्राकृतिक सौंदर्य से भरे देश वियतनाम में साल 2024 में रिकॉर्ड 17.5 मिलियन विदेशी पर्यटकों ने यात्रा की है। साल 2023 की तुलना में वियतनाम में 30.2% ज्यादा पर्यटक आए हैं। फैमिली ट्रिप, कपल ट्रिप या बैकपैकिंग स्टाइल के लिए ये शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है। इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ कारणों को जानते हैं कि आखिर क्यों आपको इस देश की यात्रा करनी चाहिए।

Image

Vietnam tourism

Reasons to Visit Vietnam: प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विविधता के लिए फेमस वियतनाम पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। रिपोर्ट्स की मानें तो मौजूदा समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाला पर्यटन स्थल वियतनाम ही है। अन्य देशों के अलावा भारत से भी वियतनाम घूमने जाने के लिए पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। हम आपको बताएंगे कुछ कारण जिसे जानने के बाद आप भी वियतनाम घूमने का प्लान कर सकते हैं।

यात्रा करना बेहद आसान: साल 2023 में वियतनाम ने नई इलेक्ट्रॉनिक वीजा नीतियां शुरू की थीं जिसके तहत पर्यटकों को यहां 90 दिनों तक ठहरने की अनुमति दी जाती है। जिसके चलते मौजूदा समय में वियतनाम की यात्रा करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

कम खर्चे में यूरोप वाली वाइब: किसी भी यूरोपिय देश की तुलना में वियतनाम घूमना आपको ज्यादा सस्ता पड़ेगा। रहने से लेकर खाने-पीने तक का खर्चा यहां यूरोप की तुलना में काफी कम है। अगर आप कम बजट में यूरोप वाली वाइब चाहते हैं तो वियतनाम बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है।

बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन: वियतनाम कई मायनों में बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त होटल ब्रांडों के खुलने से आतिथ्य क्षेत्र तेजी से बदला है। फिलहाल ये देश शानदार आतिथ्य के लिए भी पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभा रहा है।

पुरानी सभ्यताएं और सांस्कृतिक धरोहर: पुरानी सभ्यताएं और सांस्कृतिक धरोहर वियतनाम की पहचान हैं। हनोई और हो ची मिन्ह सिटी (साइगॉन) में आप पारंपरिक वास्तुकला, बाजारों, और मंदिरों का आनंद ले सकते हैं। ह्यु और होआ लो प्रिजन भी शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article