यात्रा

आज वैलेंटाइन वीक का है रोज डे, जानें कहां सेलिब्रेट कर सकते हैं ये दिन

Valentine Week 2026: रोज डे यानी वैलेंटाइन वीक का पहला दिन बेहद स्पेशल होता है। इस दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो हम लाएं हैं 7 बेस्ट जगहें जहां आप इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। प्यार का इजहार करने और अपने पार्टनर को खुश करने के लिए यहां आपको उपयुक्त माहौल मिल जाएगा।

valentine week 2026

रोज डे पर कहां जाएं घूमने

Rose Day 2026: वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे बेहद स्पेशल होता है। रोज डे को स्पेशल बनाने के लिए साथी के साथ कहां जाएं इसको लेकर अगर आप कंफ्यूज हैं तो यहां मजेदार और अलग आइडियाज पर विस्तार से बात की गई है जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं। दिन का प्लान हल्का और मजेदार रखने के लिए भी यहां टिप्स दी गई है। छोटे गिफ्ट्स, चॉकलेट या म्यूजिक आपकी ट्रिप को कैसे रोमांटिक बना सकते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से आप समझ सकते हैं।

लॉन्ग ड्राइव: रोज डे को स्पेशल बनाने के लिए आप लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान कर सकते हैं। हाथ में हाथ डालकर लॉन्ग ड्राइव करना बेहद खूबसूरत एहसास आपको दे सकता है। सी-फेसिंग सड़क, ठंडी हवा और सनसेट का मजा आपको रोमांस का एहसास दिलाएगा। लॉन्ग ड्राइव के दौरान कुछ समय रुकना और फोटो क्लिक करना भी यादगार पल हो सकता है।

फूड क्रेज डेट: अपने शहर का मशहूर स्ट्रीट फूड आप ट्राय कर सकते हैं। डेट के दौरान आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए और स्पेशल तरीके से पाणीपुरी, समोसा या इडली-डोसा का मजा ले सकते हैं। गर्लफ्रेंड के साथ स्ट्रीट फूड डेट पर जाना बहुत क्यूट लगता है।

पिकनिक डेट: रोज डे के मौके पर गर्लफ्रेंड के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करने के लिए आप पिकनिक डेट का प्लान भी कर सकते हैं। शहर में मौजूद छोटे-छोटे पार्क या किसी खास लोकेशन पर पिकनिक डेट प्लान करें। घर से छोटा स्नैक्स, चॉकलेट और ड्रिंक लेकर जाएं। साथ में थोड़ी म्यूजिक और चिलिंग टाइम रोमांटिक मोमेंट बना देता है।

कल्चरल आर्ट डेट: कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं और आपके साथी को एडवेंचर पसंद है तो फिर कल्चरल आर्ट डेट का विकल्प चुन सकते हैं। गैलरीज, आर्ट स्ट्रीट और कैफे में घुमना बेहद स्पेशल होता है। फोर्ट एरिया की ऐतिहासिक गलियों में वॉक और फोटो क्लिक करना बहुत ही रोमांटिक होता है। पुराने पेंटिंग्स और आर्टवर्क को देखते हुए आप एक-दूसरे के साथ बातचीत कर सकते हैं।

बोट राइड डेट: अपने पार्टनर के साथ आप बोट राइड का मजा लेने का भी प्लान कर सकते हैं। शाम के समय सूर्यास्त और पानी की ठंडी हवा के बीच ये डेट बेहद यादगार बन जाती है। इस खास पल को और भी ज्यादा रोमांटिक बनाने के लिए आप म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं।

कैफे डेट: अगर आप ज्यादा कुछ अलग या नया करने के मूड में नहीं हैं और माहौल को हल्का रखना चाहते हैं तो कैफे डेट का विकल्प चुन सकते हैं। शांत और सुंदर कैफे में दोपहर या शाम का समय बिताएं। लाइव म्यूजिक के बीच कॉफी और डेजर्ट के साथ गपशप करना भी इस दिन को स्पेशल बना सकता है।

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article