यात्रा

Travel Tips: अकेले यात्रा करने के 4 जरूरी नियम, हर सोलो ट्रैवलर को रखना चाहिए ध्यान

Solo Traveler Checklist: अगर आप अकेले यात्रा यानि सोलो ट्रैवल करने का प्लान कर रहे हैं तो इससे पहले कुछ जरूरी बातें हैं जिनका ध्यान आपको जरूर होना चाहिए। हर सोलो ट्रैवलर को इन 4 महत्वपूर्ण नियमों का पता होना चाहिए जो आपकी यात्रा को आरामदायक और बेहद सुगम बना सकता है।

Image

Solo Travel Tips

Solo Travel Safety Rules: सोलो ट्रैवल का चलन मौजूदा समय में काफी ज्यादा बढ़ गया है। घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक नए-नए अनुभव के लिए सोलो ट्रैवल का मार्ग चुन रहे हैं। सोलो ट्रैवल करना इतना आसान और सुरक्षित नहीं है जितना ये लगता है ऐसे में अगर आप सोलो ट्रैवल करने का प्लान कर रहे हैं या आपका कोई जानकर इस नए ट्रेंड को फॉलो कर रहा है तो उसे इन 4 जरूरी नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

सुरक्षा को दें प्राथमिकता: सोलो ट्रैवल कर रहे हैं तो सुरक्षा को प्राथमिकता देना अनिवार्य है। अनजान लोगों से निजी जानकारी शेयर करने से बचें और फैमिली या किसी दोस्त को अपनी लोकेशन शेयर करते रहें। टैक्सी और राइड बुक करते समय खासा ध्यान रखें।

योजना पहले से बनाएं: यात्रा से पहले आपको होटल, ट्रांसपोर्ट और जगहों की जानकारी पहले से रखना बेहद अनिवार्य है। किसी भी तरह की मुश्किल से बचने के लिए आपको ऑफलाइन मैप्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सेव करके रखना बेहद जरूरी है।

स्मार्ट पैकिंग करें: यात्रा के दौरान आपके पास बैग ऐसा होना चाहिए जिसे आप लंबे समय तक कैरी कर सकें। पावर बैंक, मेडिसिन, आइडेंटिटी कार्ड, ट्रैवल लॉक कुछ जरूरी सामान हैं जिसे आपको रखना बेहद जरूरी है।

सतर्क रहें: यात्रा के दौरान सतर्क रहना बेहद जरूरी है। कभी-कभी ना कहना सुरक्षा का हिस्सा होता है ऐसे में कोई जगह या इंसान संदिग्ध लगे तो सोच समझकर ही फैसला करें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article