यात्रा

Travel Tips: मोशन सिकनेस से मिलेगी राहत, यात्रा से पहले काम आएगी ये अहम जानकारी

Travel Tips: फ्लाइट से यात्रा करना बेहद आम हो गया है। कुछ ट्रैवलर्स को उड़ान भरते समय मोशन सिकनेस की शिकायत होती है। मोशन सिकनेस से बचने के लिए सही सीट का चयन करना बेहद आवश्यक होता है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स बताएंगे जो मोशन सिकनेस को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Image

Travel Tips

Airplane Seat Tips: फ्लाइट में ट्रैवल के दौरान बहुत से यात्री ऐसे होते हैं जो उड़ान के दौरान मोशन सिकनेस का अनुभव करते हैं। मोशन सिकनेस के परिणाम स्वरूप चक्कर, उलटी, और असहज महसूस होता है जो हो ना हो यात्रा के दौरान आपके मूड पर असर डालती है। ऐसे में अगर आप भी ऐसे व्यक्ति हैं जो विमान में यात्रा करते समय इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो जानिए मोशन सिकनेस से बचने के लिए आप किस सीट का चयन कर सकते हैं।

विमान के मध्य भाग में सीट का चुनाव करना: विमान में सबसे कम मोशन और झूलने का अनुभव मध्य भाग में होता है। ऐसे में जब आप विमान के मध्य भाग की सीट पर बैठते हैं तो विमान के झूलने और हिलने का अनुभव कम होता है।

विंडो सीट का चुनाव करना: विंडो सीट पर बैठना भी मोशन सिकनेस से बचने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। विंडो सीट पर बैठकर आपको बाहर का दृश्य देखने का मौका मिलता है जो संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही आपका मस्तिष्क और शरीर दोनों को समझने में मदद मिलती है कि आप किस दिशा में यात्रा कर रहे हैं।

सीट के पास ना जाने दें भारी सामान: यात्रा के दौरान सीट के पास भारी सामान ना जानें दें। यात्रा के दौरान अगर आपके पास कोई भारी वस्तु नहीं होती है, तो आपके शरीर को अधिक संतुलन मिलता है और आप स्थिर महसूस करते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article