Toursit Destination: शहर की भागम-भाग से दूर शांति पर 2 पल बिताने के लिए समुद्र तट हमेशा से ही पर्यटकों को लुभाते रहे हैं। अगर आप बीचेज को एक्सप्लोर करने का प्लान कर रहे हैं तो भारत में कुछ ऐसी जगहें छिपी हैं जहां जाकर आप जमकर एकस्प्लोर कर सकते हैं। चिल्लम-चिल्ली से बचने के लिए आप इन खूबूसरत समुद्र तट की यात्रा कर सकते हैं। इन्हें नैचरल बीच के नाम से भी जाना जाता है।
मरारी बीच: केरल में स्थित मरारी बीच को आप अपनी बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस बीच को हिप्पीज का स्वर्ग भी कहा जाता है। एकांत में छिपा हुआ ये बीच पर्यटकों का दिल खोलकर स्वागत करता है। यहां पहुंचकर आपको ऐसा लगेगा कि मानो आपको स्वर्ग के ही किसी हिस्से में आ गए हों।
अगत्ती आइलैंड: लक्षद्वीप में स्थित अगत्ती आइलैंड पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा फेमस है। यहां की सफेद रेत पर आपको लोग चैन से लेटे हुए दिख जाएंगे। हालांकि, यहां जाने के लिए आपको स्पेशल परमिशन की जरूरत होती है यहां हर कोई यूं ही नहीं जा सकता है। ऐसे में यात्रा से पहले अच्छे से प्लान करना बेहद अनिवार्य है।
ध्यान देने योग्य बात: बता दें कि इन दोनों जगहों पर जाकर बिना डरे आप अपनी प्राइवेट लाइफ को एन्जॉय कर सकते हैं। ये बीच न्यूड बीच के नाम से भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं जहां विदेशी पर्यटक भी आना काफी पसंद करते हैं। इन बीच का माहौल बहुत ज्यादा शांतिपूर्ण और तनावमुक्त होता है। एक-दूसरे की निजता को यहां सम्मान दिया जाता है।
