यात्रा

भारत में सर्दियों के मौसम में घूम आओ इन 3 जगह, कम बजट में मिल जाएगा सुकून

Winter Travel Destination: सर्दियों के मौसम में अगर आप घूमने के लिए किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां शांति के साथ आपको सुकून के 2 पल मिल जाएं तो ये 3 जगहें आपके घूमने के लिए बेस्ट होंगी। यहां आप अकेले या फिर परिवार के साथ जाकर एन्जॉय कर सकते हैं। कम बजट में यहां आप ज्यादा से ज्यादा एन्जॉय कर सकते हैं।

Image

Travel Destination

Travel Destination: शहर की चिल्लम-चिल्ली और भागम-भाग से राहत की तलाश आज के टाइम में लगभग हर एक इंसान को होती है। ज्यादातर पर्यटक शांति और सुकून के लिए किसी ऐसी जगह की तलाश में होते हैं जहां के शांत वातावरण और मंत्रमुग्ध माहौल में वो सुकून देने वाला एहसास प्राप्त कर सकें। सुकून और शांति के लिए आपको विदेश जाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि भारत में ही कुछ ऐसी जगहें मौजूद हैं जहां जाने पर आपको कभी ना भूलने वाला अनुभव हो सकता है।

नैनीताल: उत्तराखंड में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन नैनीताल सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए आदर्श पर्यटन स्थल है। शांत वातावरण हरियाली और ठंडी हवा यहां को माहौल को आरामदायक बनाती है। पहाड़ों के बीच आरामदायक माहौल में आप 2 पल चैन से खुदके साथ बिता सकते हैं।

ऊटी: तमिलनाडु में स्थित ऊटी खूबसूरती में विदेश के बड़े से बडे़ पर्यटक स्थल को टक्कर देती है। मानसिक शांति और आराम का प्रतीक ऊटी सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए आदर्श स्थान है। ताजगी से भरी हवा और हरे-भरे बागान के बीच आप 2 पल शांति में बिता सकते हैं।

मसूरी: उत्तराखंड का हिल स्टेशन मसूरी भारत का अनमोल रत्न है। घुमक्कड़ लोगों को हमेशा से ही मसूरी आकर्षित करता रहा है। थकान को दूर करने के लिए उत्तराखंड का हिल स्टेशन मसूरी आर्दश स्थल है। धुंध में लिपटी वादियों के बीच यहा आप आराम कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article