Top Travel City: बैंकॉक ने साल 2025 में एक बार फिर से दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले शहर का खिताब अपने नाम किया है। साल 2025 में लगभग 30.3 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने इस देश की यात्रा की है। बैंकॉक की खासियत इसकी परंपरा और आधुनिकता का संगम है। रंग-बिरंगे मंदिर, बेहतरीन स्ट्रीट फूड और शानदार नाइटलाइफ यहां पर्यटकों के लिए सबकुछ मौजूद हैं।
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक ने 2025 में दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले शहर का खिताब फिर से अपने नाम किया है। यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल के अनुसार, इस वर्ष बैंकॉक ने लगभग 30.3 मिलियन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का स्वागत किया। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब बैंकॉक इस लिस्ट में टॉप पर रहा है। हालांकि, यहां आगंतुकों की संख्या 2024 की तुलना में थोड़ी कम हो गई है।
बैंकॉक की लोकप्रियता का मुख्य कारण इसकी अनोखी विशेषताएं हैं। यहां परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलता है। पर्यटक रंग-बिरंगे मंदिरों, हलचल भरे बाजारों, ऊंचे मॉलों और विश्व के बेहतरीन स्ट्रीट फूड का आनंद यहां लेते हैं। इसके अलावा, बैंकॉक की शानदार नाइटलाइफ भी पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है।

दुनिया का नंबर 1 टूरिस्ट डेस्टिनेशन
बैंकॉक में घूमने के प्रमुख स्थल
ग्रैंड पैलेस: यह बैंकॉक का दिल है, जहां सुनहरे छत और विस्तृत नक्काशी के साथ, एमेरेड बुद्ध का मंदिर भी है। यह जगह देखने के लिए बेहद खूबसूरत है।
वाट अरुण: चाओ प्राया नदी के किनारे स्थित, यह मंदिर सूर्योदय और रात के समय बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। इसकी ऊंची स्पायर रंग-बिरंगे चीनी मिट्टी के टुकड़ों से ढकी हुई है।
चातुचक वीकेंड मार्केट: यदि आप शॉपिंग और खाने के शौकीन हैं, तो यह बाजार आपके लिए स्वर्ग है। यहां आपको कपड़े, प्राचीन वस्तुएं, पौधे और ढेर सारे खाने के स्टॉल मिल जाएंगे।
चाइनाटाउन: यह बैंकॉक का स्ट्रीट फूड मार्केट है। यहां हर शाम नियोन साइन, समुद्री भोजन की दुकानें और मिठाई के ठेले सजते हैं।
एशियाटिक द रिवरफ्रंट: यह एक ओपन-एयर नाइट मार्केट है जहां आप शॉपिंग कर सकते हैं, रिवर व्यू का आनंद ले सकते हैं, और थाई स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक
बैंकॉक की संस्कृति, सुविधाएं, और ऊर्जा इसे दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे लोकप्रिय ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाती है। बैंकॉक की यात्रा ना केवल सांस्कृतिक समृद्धि का अनुभव करने का एक अवसर है, बल्कि यह एक अनूठा अनुभव है जो लाइफ में कम से कम एक बार आपको जरूर लेना चाहिए।
