यात्रा

Northeast Best places to visit: नॉर्थ ईस्ट में उठाएं मनमोहक नजारों का लुत्फ, देखें दिसंबर में घूमने के लिए पूर्वोत्तर भारत की बेस्ट जगहें

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Dec 19, 2023, 12:17 PM IST

Northeast Best places to visit (नॉर्थ ईस्ट में घूमने की बेस्ट जगहें): दिसंबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत का पूर्वोत्तर हिस्सा आपके लिए बहुत ही अच्छा हो सकता है। यहां देखें नॉर्थ ईस्ट में घूमने की पांच सबसे बेहतरीन जगहें कौन सी है, पूर्वोत्तर भारत जाकर क्या देखें, मेघालय सिक्किम में क्या है।

Image

Top 5 places to visit in north east india gangtok cherrapunji north east best places to visit in december

Northeast Best places to visit (नॉर्थ ईस्ट में घूमने की बेस्ट जगहें): दोस्तों के साथ किसी रोमांचक या पार्टनर संग किसी प्यारी सी रोमांटिक ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं। तो दिसंबर की छुट्टियों में भारत का पूर्वोत्तर हिस्सा बेशक ही आपका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। क्रिसमस-न्यू ईयर की छुट्टियों में अगर आप ऋषिकेश-मनाली नहीं जाना चाहते हैं, तो नॉर्थ ईस्ट इंडिया की ये बेहतरीन ट्रेवल डेस्टिनेशन्स आपके लिए बेस्ट हैं। देखें नॉर्थ ईस्ट में क्या देखें, पूर्वोत्तर भारत में क्या करें और नॉर्थ ईस्ट की टॉप ट्रेवल लोकेशन्स कौन सी हैं।

Top 5 Tourist destinations in North East India

मेघालय

नॉर्थ ईस्ट घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मेघालय की एक बार सैर आपको जरूर ही करके आना चाहिए। बेशक ही मेघालय की बारिश यहां के मनमोहक और दिलकश नजारे आपके मन को छू जाएंगे। मेघालय में घूमने की जगह तलाश रहे हैं, तो आपको शिलॉन्ग, डॉकी झील, मौसिमराम, मावलिननांग, एलिफेंट फॉल, स्टेट म्यूजियम आदि जैसी प्यारी जगहें जरूर से विजिट करनी चाहिए।

काजीरंगा

अगर आपको और आपके परिवार के लोगों को प्रकृति और वन्य जीवन को करीब से देखने की इच्छा है, तो फिर आपको काजीरंगा राष्ट्रिय उद्यान की ट्रिप भी अपने टूर में जोड़नी ही चाहिए। असम का काजीरंगा नेशनल पार्क अपनी एक सिंग वाले गेंडों से लेकर कई तरह के खूंखार जंगली जानवरों के लिए खूब फेमस है। ब्रह्मापुत्रा नदी के किनारे बसा काजीरंगा जंगल आपको खूब पसंद आएगा।

चेरापूंजी

दुनिया भर में सबसे अधिक बारिश के लिए मशहूर चेरापूंजी भी घूमने के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आपको भी शहर की भीड़-भाड़ और प्रदूषण वाली जगह से दूर कुछ दिन की छुट्टी चाहिए, तो आपके लिए चेरापूंजी जाना बहुत बढ़िया रहेगा। चेरापूंजी प्रकृति प्रेमियों के लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है, यहां की हरियाली से आपको भी प्यार हो ही जाएगा। चेरापूंजी में पेड़ों की जड़ों से विकसित प्राकृतिक पुल हैं, साथ ही दावकी, नोहकलिकाई, मवस्माई गुफा चेरापूंजी के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट्स हैं।

गंगटोक

नॉर्थ ईस्ट का गंगटोक भी अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है। आप गंगटोक में ताशी व्यू पॉइंट, हनुमान टोक, रेशी हॉट स्प्रिंग्स, हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, बाबा हरभजन सिंह मंदिर, कंचनजंगा, सेवेन सिस्टर्स वॉटरफॉल तो बहुत सारी प्यारी मोनेस्ट्रीज देख सकते हैं।

इसी के साथ साथ आप नॉर्थ ईस्ट में तवांग, संदक्फू, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, नाथू ला पास, दार्जिलिंग, पेलिंग जैसी जगहों पर भी विजिट कर सकते हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article