थाईलैंड हमेशा से भारतीय पर्यटकों की पसंदीदा इंटरनेशनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में शामिल रहा है। खूबसूरत समुद्र तट, सस्ती शॉपिंग, स्वादिष्ट खाना और शानदार नाइटलाइफ की वजह से हर साल बड़ी संख्या में भारतीय यहां घूमने पहुंचते हैं। इसी के साथ साथ थाईलैंड की वीजा फ्री पॉलिसी भी यहां है टूरिस्म बूस्ट का कारण रही है। थाईलैंड में 60 दिन तक वीजा-फ्री पॉलिसी फॉलो की जाती थी, जिससे ट्रेवलर्स लंबे समय तक आराम से थाईलैंड घूम सकते थे।
यह भी पढ़ें - ऋषिकेश के रिवर राफ्टिंग स्पॉट
लेकिन अब थाईलैंड सरकार ने वीजा नियमों में बदलाव कर दिया है। नए नियम के अनुसार भारतीय यात्रियों को अब 60 दिन नहीं बल्कि सिर्फ 30 दिन तक ही वीजा-फ्री रहने की अनुमति मिलेगी। ऐसे में थाईलैंड ट्रिप प्लान करने वालों के लिए कुछ जरूरी बातें जानना बेहद जरूरी हो गया है। सिर्फ टिकट बुक करना ही काफी नहीं होगा, बल्कि यात्रा से पहले जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। देखें नए नियमों के अनुसार थाईलैंड ट्रिप कैसे प्लान करें।
अब सिर्फ 30 दिन की मिलेगी वीजा-फ्री एंट्री
पहले भारतीय यात्री थाईलैंड में 60 दिन तक बिना वीजा रुक सकते थे, लेकिन अब यह अवधि घटाकर 30 दिन कर दी गई है। यानी अगर आपलंबी छुट्टियां बिताने का सोच रहे हैं तो आपको नए नियमों के हिसाब से तैयारी करनी होगी।

Thailand
एंट्री के समय कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे?
थाईलैंड पहुंचने पर यात्रियों को कुछ जरूरी दस्तावेज दिखाने पड़ सकते हैं, जैसे:
कम से कम 6 महीने वैध पासपोर्ट
होटल या रहने की बुकिंग का प्रमाण
वापसी की फ्लाइट टिकट
पर्याप्त पैसों का सबूत
आमतौर पर प्रति व्यक्ति लगभग 10,000 थाई बाट तक की आर्थिक क्षमता दिखानी पड़ सकती है।
डिजिटल अराइवल कार्ड भरना होगा जरूरी
अब सभी यात्रियों को थाईलैंड पहुंचने से पहले ऑनलाइन डिजिटल अराइवल कार्ड भरना जरूरी होगा। बिना यह प्रक्रिया पूरी किए एयरपोर्ट पर परेशानी हो सकती है।

Thailand Trip
30 दिन से ज्यादा रुकना है तो क्या करें?
अगर कोई टूरिस्ट 30 दिन से ज्यादा रुकना चाहता है। तो उसे वीजा-फ्री अवधि खत्म होने से पहले लोकल थाई इमिग्रेशन ऑफिस में जाकर एक्सटेंशन के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए करीब 1,900 थाई बाट शुल्क देना पड़ सकता है।
यात्रा से पहले क्या रखें ध्यान?
थाईलैंड ट्रिप पर जाने से पहले ध्यान रखें कि, आपने सभी दस्तावेज तैयार रखे हैं। होटल और फ्लाइट बुकिंग प्रिंट साथ रखें। ऑनलाइन फॉर्म समय पर भरें और पासपोर्ट की वैधता जरूर जांचें।
