Thailand Tourism: अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो थाईलैंड जाने के बारे में सोच सकते हैं। अगर आप पहली बार थाईलैंड यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यहां 5 कारण बताए गए हैं जिन्हें जानने के बाद आप भी बिना किसी झंझट के आराम से ट्रिप प्लान कर सकते हैं। किसी भी यूरोप या फिर मिडिल ईस्ट के देश की तुलना में थाईलैंड की यात्रा हर लिहाज से आपके लिए बेहतर और फायदे का सौदा होगी। अगर आप बैगपैकर्स हैं या फिर सोलो ट्रिप का प्लान कर रहे हैं फिर भी थाईलैंड जाने का प्लान कर सकते हैं। कम बजट हो परिवार के साथ यात्रा का प्लान हो या फिर हनीमून पर कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं थाईलैंड की यात्रा में सभी के लिए बहुत कुछ है। यहां कुछ कारण डिटेल में बताए गएं हैं जिन्हें जानने के बाद आप भी फटाफट से ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
शानदार समुद्र तट और द्वीप: दुनियाभर में थाईलैंड के समुद्र तट फेमस हैं। सफेद रेत, नीला पानी और सूरज की रोशनी थाईलैंड के समुद्र तटों को खास बनाती है। फुकेट, क्राबी, को समुई, को फाई फाई यहां के फेमस बीच हैं।
थाई मसाज और स्पा: किफायती दाम में आप थाईलैंड जाकर थाई मसाज और स्पा का लुत्फ उठा सकते हैं। थाईलैंड की पारंपरिक मसाज थाई मसाज दुनिया भर में फेमस है जो शरीर को आराम देने के साथ ही मानसिक तनाव को भी दूर करती है।
बजट-फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनेशन: होटल, खाना, घूमना थाईलैंड में सबकुछ कम बजट में पर्यटकों को मिलता है। दुनिया के सबसे सस्ते इंटरनेशनल टूर डेस्टिनेशन में थाईलैंड की गिनती होती है।
लाजवाब स्ट्रीट फूड: खाने के शौकीन पर्यटकों को थाईलैंड की यात्रा का प्लान जरूर करना चाहिए। थाईलैंड का स्ट्रीट फूड जैसे पद थाई, टॉम यम सूप, ग्रीन करी, और मांगा स्वाद से भरपूर होता है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर आप यहां सिर्फ स्वाद का मजा लेने के लिए जा सकते हैं।
नाइटलाइफ: थाईलैंड की नाइटलाइफ आपको जीवंतता से रूबरू कराती है। बैंकॉक, पटाया और फुकेट में पर्यटक शानदार नाइटलाइफ को एन्जॉय करने जाते हैं। ऐसे में अगर आप बिना किसी झंझट के शानदार नाइटलाइफ एन्जॉय करने का प्लान कर रहे हैं तो थाईलैंड की यात्रा बेस्ट है। सुरक्षा के लिहाज से भी ये देश अन्य देशों की तुलना में काफी आगे है यानि आप सुरक्षित ढंग से यहां नाइटलाइफ एन्जॉय कर सकते हैं।
