यात्रा

Thailand Tourism: थाईलैंड टूरिज्म के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड, जानिए आपको भी क्यों चाहिए जाना

Thailand Tourism: थाईलैंड की यात्रा करने के लिए पर्यटकों में होड़ मची हुई है। इंटरनेशनल ट्रैवलर्स सबसे ज्यादा थाईलैंड की ही यात्रा कर रहे हैं ऐसे में अगर आप थाईलैंड की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यहां कुछ ऐसी जगहें बताई गई हैं, जहां आप जा सकते हैं।

Image

Thailand Tourism

Thailand Tourism: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों को थाईलैंड की यात्रा बेहद पसंद आती है। थाईलैंड टूरिज्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। थाईलैंड ने 20 अप्रैल तक 11.27 मिलियन से अधिक इंटरनेशनल ट्रैवलर्स का स्वागत करके नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इतनी बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करना अपने आप में बड़ी बात है। इसके साथ ही थाईलैंड का पर्यटन देश की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

थाईलैंड में अंतर्राष्ट्रीय आगंतुकों में सबसे ज्यादा चीनी पर्यटकों ने यात्रा की है। चीन 1.52 मिलियन के साथ लिस्ट में नंबर 1 पर है। चीन के बाद मलेशिया, रूस, भारत और दक्षिण कोरिया जैसे देशों से भी थाईलैंड में बड़ी संख्या में पर्यटकों ने दौरा किया है।

ऐसे में अगर आप भी थाईलैंड की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपको बैंकॉक और चियांग माई की यात्रा जरूर करनी चाहिए। थाईलैंड की चहल-पहल भरी राजधानी बैंकॉक शानदार मंदिरों, जीवंत बाजारों और शानदार नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। ग्रैंड पैलेस, वाट अरुण और चतुचक मार्केट का आप रुख कर सकते हैं।

इसके अलावा देश का एक और आध्यात्मिक पक्ष देखने के लिए आप चियांग माई की यात्रा कर सकते हैं। उत्तरी थाईलैंड के पहाड़ों में बसा यह शहर अपने समृद्ध इतिहास, प्रचीन मंदिरों और जीवंत कला दृश्यों के लिए फेमस है। संडे नाइट मार्केट में खरीदारी और पारंपरिक थाई व्यंजन पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article