Shree Jagannatha Spiritual Yatra: परिवार के साथ अगर आप आध्यात्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने SHREE JAGANNATHA SPIRITUAL YATRA नाम से बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको पुरी, कोणार्क, चिल्का और भुवनेश्वर की यात्रा करवाई जा रही है। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 1 जनवरी 2026 को कामाख्या रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 15644 में सवार होने के लिए एकत्रित हों। ट्रेन के रात 11:45 बजे प्रस्थान करने की उम्मीद है। यह रात्रिकालीन यात्रा होगी।
भगवान जगन्नाथ के दर्शन इस पैकेज के तहत आप कर सकेंगे। दर्शन के बाद गोल्डन बीच पर घूमने-फिरने और मौज-मस्ती का समय मिलेगा। पास के बाजारों में घूमकर खरीदारी भी कर सकेंगे। इसके बाद पुरी के होटल में रात ठहरेंगे। अगले दिन पुरी से सतपाड़ा स्थित चिल्का झील के लिए निकलेंगे। यह एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है और प्रवासी पक्षियों के लिए जानी जाती है। यहां बोट राइड के जरिए बर्ड्स आइलैंड और इरावडी डॉल्फिन देखेंगे। रास्ते में अलारनाथ मंदिर, पुरी के दर्शन भी करेंगे। इसके बाद पुरी में ही रात का ठहराव रहेगा। आगे की यात्रा भी आपकी बेहद शानदार रहने वाली है।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 41430 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 24400, 20210 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 10720 रुपए तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड EGR010 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प की माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8595936717/ 8595936696/8595904075 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
