यात्रा

मनाली ट्रिप का असली मजा, सेथन गांव और मलाणा का अनुभव

Manali Nearest Tourist Places: सिर्फ भारतीय लोगों की नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी मनाली घूमना काफी पसंद आता है। अगर आप मनाली घूमने गए हैं या फिर मनाली जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। मनाली में या इसके पास स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में यहां डिटेल में बताया है जिन्हें आप ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Image

मनाली ट्रिप का असली मजा

Manali Tourism: मनाली शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो 12 महीने पर्यटकों से गुलजार रहती है। सर्दी हो या गर्मी पर्यटक मनाली जाना बेहद पसंद करते हैं। मनाली की यात्रा के दौरान सोलांग वैली और रोहतांग पास जैसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स तो शायद आप एक्सप्लोर कर चुके होंगे लेकिन, इस बार आप कुछ हिडेन जेम को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं। इन जगहों की यात्रा आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। गौर करने वाली बात ये है कि इन जगहों पर आप परिवार के साथ, दोस्तों के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का भी प्लान कर सकते हैं। अगर आप कुछ यूनीक और अलग हटकर अनुभव चाहते हैं तो सोलो ट्रिप पर जाना बेस्ट रहेगा वरना दोस्तों का संग आपकी ट्रिप को यादगार बना सकता है।

सेथन गांव और लैमाडुग: इस लिस्ट में नंबर 1 पर सेथन गांव को शामिल किया गया है। मनाली से लगभग 12 किमी की दूरी पर बसा ये गांव आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगा। शांत और भीड़-भाड़ से दूर ये गांव ट्रेकिंग, कैंपिंग और स्नो एक्टिविटीज के लिए परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। इसके अलावा अगर आप शानदार और शांत जगह की तलाश में हैं तो फिर लैमाडुग की यात्रा कर सकते हैं। ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। मनाली से एक ट्रेकिंग करके आप यहां पहुंच सकते हैं।

हामटा गांव और वुड्स ट्रेल: लोकल संस्कृति, आर्गेनिक खाना और प्राकृतिक सौंदर्य का मजा उठाने के लिए आप हामटा गांव की यात्रा कर सकते हैं। मनाली से थोड़ी दूरी पर स्थित यह गांव अपनी पारंपरिक संस्कृति के लिए जाना जाता है। मनु मंदिर के पीछे की वुड्स ट्रेल को भी आप एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं। मेडिटेशन, वॉक और फोटोग्राफी के लिए ये जगह परफेक्ट है। देवदार के पेड़ों का अद्भुत आपको यहां से साफ-साफ दिख जाएगा।

मलाणा गांव और जगतसुख: पार्वती घाटी के पास स्थित मलाणा गांव ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए जन्नत है। अपनी अलग सभ्यता और नियम-कायदे के लिए फेमस ये गांव आपको लाइफ में कम से कम एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। मनाली से करीब 6 किमी की दूरी पर बसा ये गांव प्राचीन मंदिर और पारंपरिक हिमाचली वास्तुकला के लिए पर्यटकों को लुभाता है। अगर आप शांत और सुरम्य लोकेशन की तलाश में हैं तो फिर यहां शिव मंदिर और अप्सरा मंदिर को एक्सप्लोर करें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article