Mountain Road Trip Tips: पहाड़ों में इस मानसून के सीजन में अगर आप रोड ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो सुरक्षा और सावधानी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यात्रा से पहले इन 4 टिप्स का पालन आपकी यात्रा को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं। मस्त अंदाज में अपनी यात्रा का मजा लेने के लिए इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
वाहन की जांच करना जरूरी: यात्रा शुरू करने से पहले वाहन की जांच करना बेहद जरूरी है। ब्रेक, टायर का प्रेशर, इंजन ऑयल, बैटरी, और लाइट्स की जांच यात्रा से पहले आपको हर हाल में करना चाहिए। कोशिश करें कि ट्रैवल पर निकलने से पहले वाहन की सर्विसिंग करवा लें ताकि रास्ते में कोई तकनीकी समस्या का सामना ना करना पड़ा।
मौसम की जानकारी: मानसून में यात्रा करने से पहले कहां जा रहे हैं उस जगह के मौसम के बारे में जानकारी जरूर लें। यात्रा की शुरुआत से पहले मोबाइल में मौसम एप्स डाउनलोड कर लें। यात्रा के दौरान लोकल लोगों से रास्ते का अपडेट लेते रहें।
रात में ना करें ड्राइविंग: रात में ड्राइविंग से बचें क्योंकि रात के समय घना अंधेरा, कम रोशनी, जानवरों का आना और सर्पिल मोड़ ड्राइविंग का खतरा रहता है। फिर भी अगर आपको रात में ड्राइविंग करनी पड़ रही है तो गाड़ी धीरे चलाएं और हेडलाइट्स का पूरा इस्तेमाल करें।
आवश्यक सामान रखना ना भूलें: यात्रा पर निकलने से पहले किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त पानी, खाना, गर्म कपड़े, प्राथमिक चिकित्सा किट, टॉर्च और मोबाइल चार्जर रखना ना भूलें। पहाड़ी इलाकों में रास्ते लंबे और सुनसान हो सकते हैं।
