यात्रा

Rajasthan Heritage: पर्यटकों को लुभाती है राजस्थान की यात्रा, जोधपुर और जैसलमेर के करें दीदार

Rajasthan Tourism: राजस्थान की विरासत हमेशा से ही पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। इस बार राजस्थान की यात्रा के दौरान आपको जैसलमेर और जोधपुर की यात्रा को अपने बकेटलिस्ट में शामिल करना चाहिए। अद्वितीय यात्रा अनुभव शायद ही आप कभी भूल पाएं। परिवार के साथ इस बार आप इन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।

Image

Rajasthan Tourism

Rajasthan Tourism: राजस्थान भारत की शाही भव्यता को दर्शाता है जिसके चलते हर साल लाखों पर्यटक इस राज्य की यात्रा करते हैं। समृद्ध विरासत, आश्चर्यजनक वास्तुकला और रेगिस्तानी आकर्षण राजस्थान की पहचान है। राजस्थान अपने दो सबसे प्रतिष्ठित रेगिस्तानी शहरों-जैसलमेर और जोधपुर के कारण ना केवल भारतीय बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी लुभाता है। इस बार आप परिवार के साथ या फिर अकेले रॉयल फीलिंग लेने के लिए इन दो शहरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आप रॉयल टूर करने के इच्छुक हैं तो जोधपुर का रुख आपको करना चाहिए। ब्लू सिटी और सन सिटी के नाम से फेमस जोधपुर नीली रंग की गलियों, विशाल किलों, और शाही हवेलियों के लिए पर्यटकों को लुभाती है। मेहरानगढ़ किला, उमैद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, मंडोर गार्डन, घंटा घर और सरदार मार्केट यहां के प्रमुख आकर्षण है।

गोल्डन सिटी के रूप में फेमस जैसलमेर अपनी वास्तुकला और शानदार किले के लिए फेमस है। राजस्थान के थार रेगिस्तान के बीच बसा हुआ ये शानदार ऐतिहासिक शहर सदियों पुराने जैन मंदिरों और उत्कृष्ट हवेलियों के साथ घुमावदार रास्तों के लिए लुभाता है। जैसलमेर का मुख्य आकर्षण थार रेगिस्तान है।

इसके अलावा पटवों की हवेली, गडीसर झील, कुलधरा गांव की यात्रा आप अपनी बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ऊंट सफारी और रात में लोक संगीत के साथ डेजर्ट कैंपिंग का मजा भी आप यहां ले सकते हैं। लोकल राजस्थानी फूड, हस्तशिल्प और कढ़ाई वाले कपड़ों की खरीदारी भी आप यहां कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article