यात्रा

नेपाल में कहां घूमने जाते हैं भारतीय, जानकर आप भी कर लेंगे बैग पैक

Tourists Places Nepal: पर्यटकों के लिए एक नेपाल एक शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है। हाल ही में भारत ये इस देश की यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। भारतीय पर्यटक नेपाल में सबसे ज्यादा कहां जाना पसंद करते हैं डिटेल में यहां इसकी जानकारी दी गई है।

Image

tourist places nepal

Top Places Tourists Visit In Nepal: प्राकृतिक सुंदरता से भरा देश नेपाल भारतीय पर्यटकों को खासा पसंद आता है। घूमने-फिरने वालों के लिए नेपाल में पूरे साल 12 महीने कुछ ना कुछ होता ही है। एडवेंचर के शौकीन हों या फिर धार्मिकता में रूची हो नेपाल की यात्रा हर मायने में आपके काम आती है। हिमालय पर्वत की गोदी में बसे नेपाल में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर की भरमार है जहां आप परिवार के साथ या फिर अकेले जाने का प्लान कर सकते हैं। नेपाल की यात्रा से पहले हमारा ये जानना बेहद जरूरी है नेपाल में क्या खास है जहां भारतीय पर्यटक जाना बेहद पसंद करते हैं।

काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू की यात्रा हमेशा से ही भारतीय पर्यटकों के बकेटलिस्ट में रहती है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से भरपूर काठमांडू में स्वयम्भूनाथ (मंकी टेम्पल), पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप और दरबार स्क्वायर है जहां जाना भारतीय पर्यटक काफी पसंद करते हैं।

पोखरा: प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से महसूस करने के लिए पर्यटक पोखरा की यात्रा करते हैं। फेवा झील, सारंगकोट (हिमालय की बर्फीली चोटियों का दृश्य), और वाटरफॉल पोखरा में पर्यटकों को काफी लुभाते हैं। पैरा-ग्लाइडिंग और ट्रैकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए भारतीय पर्यटक यहां जाते हैं।

एवरेस्ट बेस कैंप: एवरेस्ट बेस कैंप पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। भारतीय पर्यटक यहां जाना काफी पसंद करते हैं ये एक प्रमुख ट्रैकिंग मार्ग है, जो साहसिक प्रेमियों को खासा आकर्षित करता है। माउंट एवरेस्ट और अन्य हिमालयी चोटियों के नजारे यहां से आपको बेहद साफ-साफ नजर आ जाएंगे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article