यात्रा

Places To Visit in May: शिमला-मनाली नहीं इस बार इन चार जगहों पर मनाएं गर्मी की छुट्टियां, पत्नी तो बच्चे भी हो जाएंगे एकदम खुश

Places To Visit in May (मई में कहां घूमने जाएं): गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए अगर आप भी कोई बढ़िया डेस्टिनेशन तलाश रहे हैं, तो बोरिंग शिमला-मनाली के बजाय आप इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर विजिट कर सकते हैं। देखें मई में घूमने के लिए बेस्ट जगहें कौन सी हैं।

Image

Places to visit in May

Places To Visit in May (मई में कहां घूमने जाएं): गर्मी छुट्टियां मनाने का क्रेज बच्चों में एकदम अलग लेवल का होता है। और हो भी क्यों न बिजी जिंदगी से कुछ वक्त निकालकर परिवार संग प्यारा समय बिताने का ये पल बहुत ही शानदार होता है। ऐसे में अगर आपके बच्चे भी किसी बढ़िया जगह पर गर्मी की छुट्टियां मनाने की जिद कर रहे हैं, तो बोरिंग हुई शिमला-मनाली, मसूरी के बजाय आप भी बच्चों तो परिवार वालों को बहुत ही रोमांचक तो यादगार सफर के लिए इन जगहों पर लेकर जा सकते हैं। यहां देखें मई में घूमने की बेस्ट जगहें कौन सी हैं, समर वेकेशन में कहां जाएं, मई मस्ट विजिट प्लेसेस लिस्ट इन हिंदी।

मई में टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स, Best Tourist destinations for May

गंगोत्री धाम

Gangotri

Gangotri

मई-जून में घूमने के लिए आप इस समय में उत्तराखंड के गंगोत्री धाम की बेहतरीन यात्रा कर सकते हैं। परिवार के साथ आप धार्मिक यात्रा के लिए जा सकते हैं, ऐसी यात्राओं पर जाते वक्त आप भी अपने परिवार से अलग किस्म का बॉन्ड बना पाएंगे। गंगोत्री ही नहीं इस मौसम में आप पूरे चारों धाम की यात्रा कर सकते हैं। बेशक ही बच्चों को भी इस सफर में बहुत मजा आएगा।

मुन्नार

Munnar

Munnar

प्रकृति के बेहतरीन नजारे देखने का मन है, तो दिल्ली-मुंबई की चुभती जलती गर्मी से दूर आप मई-जून वाली छुट्टियों में साउथ की सैर का बढ़िया प्लान बना सकते हैं। घूमने के लिए मुन्नार के साथ साथ ऊटी भी बहुत प्यारी जगह है, परिवार संग सुकून भरा क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अभी तो आपको सस्ते में बुकिंग्स भी मिल जाएंगी। मुन्नार के साथ साथ आप पॉन्डीचेरी तो एल्लपी भी जा सकते हैं।

लेह-लद्दाख

Leh Ladakh

Leh Ladakh

गर्मियों के मौसम में आपको लेह-लद्दाख की सैर का प्लान भी बना लेना चाहिए। लद्दाख की वादियों में आपको ऐसा अनुभव होगा, जैसा बेशक ही आपने जिंदगी में कभी न किया हो। लद्दाख में आप प्रकृति की गोद में बैठकर क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं, तो कई सारी रोमांचक एक्टिविटीज भी प्लान कर सकते हैं। लद्दाख की सर्द रातों में कैम्पिंग करने तो ट्रेकिंग करने का भी एकदम अलग ही मजा आता है।

ऑली

Auli

Auli

बच्चों तो बीवी को बर्फ देखने का मन है, तो मई जून वाली समर वेकेशन में ऑली और उसके आस पास के ट्रेक्स किए जा सकते हैं। जरूर ही आपको इस बार की छुट्टियों में से इन जगहों की लिस्ट में से अपनी पसंद की जगह पर जरूर फैमिली या फिर फ्रेंड्स के साथ भी विजिट करना चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article