यात्रा

Travel News: नोएडा में पर्यटक ले सकेंगे नाइट सफारी का मजा, कई शहरों से लाए जाएंगे जीव

Biodiversity Park: नोएडावासियों के लिए खुशखबरी है। नोएडा अपना पहला डियर पार्क और मिनी चिड़ियाघर खोलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। नोएडा गाजियाबाद और आसपास ऐसा डियर पार्क नहीं है। ₹40 करोड़ के निवेश के साथ, 30 एकड़ में फैले इस पार्क में विशेषज्ञों के नेतृत्व में डिजाइन स्पेशल तरह की व्यवस्था की जाएगी जहां पर्यटक रात में भी सफारी का आनंद ले सकेंगे।

Image

Noida Deer park

Noida Biodiversity Park: अगर आप नोएडा में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। नोएडा सेक्टर-91 बायोडायवर्सिटी पार्क में अपना पहले डियर पार्क और मिनी चिड़ियाघर खोलने जा रहा है। नोएडा के दिल में बसा ये पार्क पर्यटकों को विभिन्न हिरण प्रजातियों को देखने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगा। ऐसे में अब घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों को वन्यजीवन को करीब से अनुभव करने के लिए लंबा ट्रैवल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इतना ही नहीं, इसके अलावा विशेषज्ञ के नेतृत्व में सनसेट सफारी भी पर्यटक यहां कर सकेंगे। रात के टाइम में सफारी का अपना एक अलग ही मजा होता है। नोएडा का यह अनूठा पार्क इस शहर के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण होगा। यह पार्क 10 विभिन्न प्रजातियों के 132 हिरणों का घर होगा। खबरों की मानें तो पार्क में कानपुर, लखनऊ और हैदराबाद के चिड़ियाघरों के जानवरों के साथ-साथ हिरणों की तीन अफ्रीकी प्रजातियां भी शामिल होंगी।

यह पार्क 30 एकड़ में फैला होगा और इसे 40 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया जा रहा है। यह पार्क हिरणों की विभिन्न प्रजातियों के लिए एक शानदार अभयारण्य होगा जहां रेस्क्यू कर लाए जाने वाले हिरणों को भी रखा जाएगा। इसका उद्देश्य जानवरों के लिए सुरक्षित स्थान बनाना और उन्हें एक स्थायी वातावरण प्रदान करना है।

बता दें कि यह नई सुविधा नोएडा और गाजियाबाद दोनों में अपनी तरह का एकमात्र पार्क होगा, जो स्थानीय निवासियों और यात्रियों को प्रकृति से जुड़ने का एक अवसर प्रदान करेगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article