यात्रा

हिमाचल प्रदेश में बसी ऐसी खूबसूरत जगहे जिन्हें नहीं जानती आधी दुनिया, अगली फुरसत में हिमालय की गोद में देखिए जन्नत

Himachal Pradesh Less crowded Tourist Places: हिमाचल प्रदेश हिमालय के पहाड़ों के पश्चिमी हिस्से पर बसा है एक सुंदर राज्य है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और कई घूमने लायक जगहों की वजह से हर साल लाखों सैलानी यहां पहुंचते हैं, लेकिन कुछ जगहे अपनी खूबसूरती के बावजूद लगभग अछूती हैं। इस लेख में हम हिमाचल की ऐसी ही अंडररेटेड जगहों के बारे में जानेंगे।

Image

Hidden Places in Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Less crowded Tourist Places: हिमालय के पश्चिम और देश के उत्तरी हिस्से में बसा हिमाचल प्रदेश पहाड़ों को पसंद करने वाले पर्यटकों को पसंदीदा राज्य है। शिमला, कुल्लू, मनाली, धर्मशाला जैसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय जगहों पर लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। ये जगहे इतनी सुंदर हैं भी कि ये इसे डिजर्व करें लेकिन इन जगहों का नाम इतना बड़ा है कि अधिकतर सैलानी बस यहीं तक सीमित रह जाते हैं। हिमाचल की कुछ ऐसी जगहे भी हैं जिनकी खूबसूरती कहीं से कम नहीं हैं लेकिन वो कुल्लू-शिमला जैसी पॉपुलर नहीं हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही जगहों के बारे में।

चिटकुल

समुद्र तल से लगभग 3,450 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह अनोखा गांव भारत-तिब्बत सीमा के भारतीय हिस्से में बसी हुई आखिरी बस्ती है। इसे भारत का अंतिम गांव भी कहा जाता है। चिटकुल पारंपरिक हिमाचली जीवनशैली की झलक पेश करता है। लकड़ी के घरों, घुमावदार सड़कों और मनमोहक दृश्यों से भरपूर चिटकुल, सैलानियों और खास तौर पर फोटोग्राफरों के लिए स्वर्ग है। इस गांव में प्राचीन मठी मंदिर भी है, जिसमें जटिल नक्काशी और आसपास के पहाड़ों के शानदार नजारे दर्शाए गए हैं।

Chitkul in Himachal Pradesh

Chitkul in Himachal Pradesh

तीर्थन घाटी

तीर्थन घाटी हिमाचल के कुल्लू जिले में पड़ता है। ये ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के बीचों-बीच इको बफर जोन है, जो बेहद शांत इलाका है, जहां से चारों तरफ पहाड़ों के मनमोहक नजारे दिखते हैं। इस घाटी का नाम तीर्थन नदी के नाम पर रखा गया है, जो इसके बीच से बहती है और देखने में अद्भुत और मनोरम दिखता है। हरे-भरे जंगल, खूबसूरत पहाड़ियां और शांत वातावरण वाली तीर्थन घाटी प्रकृति प्रेमियों और शांति की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक शानदार जगह है।

सांगला घाटी

हिमाचल के किन्नौर जिले में स्थित में सांगला घाटी सच में एक छुपी हुई जगह है। ये 8,900 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और इसे बसपा घाटी के नाम से भी जाना जाता है। हिमालय की गोद में बसी इस घाटी से हिमालय के पहाड़ बहुत सुंदर दिखते हैं। पारंपरिक हिमाचली गांवों वाली सांगला घाटी में उन लोगों को जरूर जाना चाहिए जो बर्फ से ढकी चोटियों, सेब के बागों और पहाड़ी नदियों से आकर्षित होते हैं।

Sangla Valley in Himachal Pradesh

Sangla Valley in Himachal Pradesh

जालोरी दर्रा

हिमालय के सुंदर नजारों वाला जालोरी दर्रा 3,120 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक ट्रेकिंग करने वाले के लिए एक बेहतरीन जगह है। ये हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पड़ता है। बाइकिंग के लिए भी यह शानदार जगह है। यहां की ट्रेकिंग बहुत आसान है और बच्चे और बुजुर्ग भी इसका मजा ले सकते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article