Elevated Forest Walkway: अरब सागर के शानदार नजारे का आनंद लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई अपना पहला एलिवेटेड फॉरेस्ट वॉकवे पाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये वॉकवे सिंगापुर के प्रसिद्ध वन वॉकवे से प्रेरित है। गौर करने वाली बात यह वॉकवे कमला नेहरू पार्क को डूंगरवाड़ी जंगलों से भी जोड़ेगा।
प्राकृतिक परिवेश के साथ इसे सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है, जिससे पहाड़ी ढलानों पर पानी के प्रवाह और वन्यजीवों की आवाजाही में न्यूनतम व्यवधान हो। यह 705 मीटर लंबा एक अद्भुत वन परिदृश्य है जो मुंबई के मालाबार हिल क्षेत्र में बना हुआ है।
इस स्थान की प्रमुख विशेषता इसका पक्षी अवलोकन क्षेत्र भी है जहां से टूरिस्ट बर्डवॉचिंग कर सकते हैं। विविध पक्षी जीवन का अवलोकन करना अपने आप में एक अनोखा अनुभव होगा। यहां ग्लास-बॉटम डेक भी है। मुंबई जैसे शहर में लोगों के लिए ये एक राहत से कम नहीं है। शहर के अंदर जंगल होने से लोगों को समुद्र के नजारे के साथ प्रकृति के करीब जाने का मौका मिलेगा।
वॉकवे के लिए एंट्री और एक्जिट पॉइंट कमला नेहरू पार्क के ठीक पीछे सिरी रोड पर स्थित है जिसे 25 करोड़ रुपये के बजट से विकसित किया जा रहा है। बता दें कि लगभग 90% सिविल कार्य पूरा हो चुका है, और शेष कार्य जैसे विद्युतीकरण, पेंटिंग, और टॉयलेट और टिकट काउंटरों का निर्माण प्रोसेज में है।
