Most Visited Tourist Places of Muslims: भारत (India) में कई सारे धर्म के लोग रहते हैं। सभी धर्मों के लोगों के यहां धार्मिक स्थल (Religious Places) भी काफी ज्यादा हैं। इन धार्मिकों स्थलों बाकी धर्मों के लोग भी आते हैं। कई धार्मिक स्थल तो काफी पुराने हैं और इन्हें देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक (Tourist) यहां आते हैं। भारत में इस्लाम धर्म (Islam) के कई सारे धार्मिक स्थल हैं, जहां मुसलमान (Muslims) सबसे ज्यादा जाते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको देश में इस्लाम धर्म के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पवित्र स्थानों (Most Visited Holy Places of Muslims) के बारे में बताएंगे।
देश में इन जगहों पर सबसे ज्यादा जाते हैं मुसलमान (Most Visited Holy Places of Muslims in India)
जामा मस्जिद, दिल्ली (Jama Masjid, Delhi)
जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है, जो पुरानी दिल्ली में स्थित है। मस्जिद में की गई नक्काशी इसे और भी खास बनाती है। मस्जिद पीले बलुआ पत्थर से निर्मित है। जामा मस्जिद की मुख्य विशेषता ये है कि इसका कोई भी गुंबद एक जैसी ऊंचाई का नहीं है और हर गुंबद दूसरों से अलग है। जामा मस्जिद भारत में इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण पवित्र स्थानों में से एक है, जिसे देखने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट यहां आते हैं।
अजमेर शरीफ, राजस्थान (Ajmer Sharif, Rajasthan)
भारत में इस्लाम के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है अजमेर शरीफ। राजस्थान के अजमेर में अजमेर शरीफ दरगाह है। अजमेर शरीफ दरगाह मुसलमानों के सबसे प्रतिष्ठित तीर्थस्थलों में से एक है। देश के साथ ही दूसरे देशों से भी पर्यटक यहां आते हैं। अजमेर शरीफ संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की कब्र है। यहां खासतौर से चादर चढ़ाई जाती है।
चार मीनार, हैदराबाद (Char Minar, Hyderabad)
हैदराबाद की चार मीनार में मुस्लिम समाज के लोग भी काफी घूमने के लिए आते हैं। 'चार मीनार' का शाब्दिक अर्थ 'चार मीनारें' या 'चार मीनारों की मस्जिद' है। चार मीनार मस्जिद ग्रेनाइट, मोर्टार और चूने से बनाई गई है। चार मीनार का निर्माण सुल्तान मोहम्मद कुली कुतुब शाह के आदेश के तहत किया गया था।
हाजी अली दरगाह, मुंबई (Haji Ali Dargah, Mumbai)
हाजी अली दरगाह दक्षिणी मुंबई में एक टापू पर स्थित है। अरब सागर से घिरी हाजी अली दरगाह मुंबई की खास जगहों में से एक है। मुसलमानों के साथ ही बाकी धर्मों के लोग भी यहां आते हैं। चट्टानों पर बनी हाजी अली में मुस्लिम संत पीर हाजी अली शाह बुखारी की कब्र है। इसके अलावा यहां एक शानदार मस्जिद भी है। वीकेंड में यहां काफी भीड़ रहती है।
