यात्रा

Valentines Day 2025: पेरिस-स्विट्जरलैंड का मजा होगा सस्ते में पूरा, वैलेंटाइन्स के लिए अभी से प्लान करें यहां की रोमांटिक ट्रिप

Valentines Day 2025 Romantic Destinations: वैलेंटाइन्स डे पर गर्लफ्रेंड या पत्नी को घुमाने ले जाने के लिए कपल्स अभी से भारत की इन सबसे रोमांटिक शहरों में ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। देखें भारत की सबसे रोमांटिक डेस्टिनेशन्स, वैलेंटाइन्स डे 2025 पर कहां जाएं, कपल्स के लिए घुमने की जगह।

Image

Romantic Places to Visit This Valentines day 2025

Valentines Day 2025 Romantic Destinations: घुमने फिरने के शौकीन हैं और गर्लफ्रेंड या पत्नी के साथ इस वैलेंटाइन्स को और रोमांटिक बनाने के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं। तो पेरिस और स्विट्जरलैंड वाले रोमांस तो रोमांच का अनुभव आप भारत के इन सबसे रोमांटिक शहरों में ले सकते हैं। वैलेंटाइन्स पर ट्रिप पर जाना है तो बुकिंग से लेकर टिकट तक अभी ही कर लेना शानदार हो सकता है, ऐसे में यहां देखें भारत के सबसे रोमांटिक शहर कौन से हैं, जहां आप अपने पार्टनर को ले जा सकते हैं और बहुत ही शानदार क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

Most Romantic Travel Destinations in India Valentines Day 2025

उदयपुर

राजसी रोमांस के लिए बेशक ही उदयपुर से बेहतर कुछ नहीं है। आप अगर पार्टनर संग प्यार वाले पल रॉयल अंदाज में गुजारना चाहते हैं, तो उदयपुर की कोई शानदार पैलेस होटल में स्टे बुक करें और ट्रिप प्लान कर लें। झील, पैलेस, बाजार, रोमांटिक डिनर डेट के लिए ये जगह बेस्ट है।

गोवा

गोवा वैसे तो लोग दोस्तों के साथ जाना पसंद करते हैं। लेकिन रोमांटिक ट्रिप के लिए भी गोवा बहुत ही ज्यादा शानदार ऑप्शन हो सकता है। समुद्र किनारे पार्टनर के साथ बैठ चिल जिंदगी का मजा लेना है, तो आपको गोवा की बुकिंग कर लेनी चाहिए। नाइट लाइफ और बीच वाइब्स के लिए तो ये परफेक्ट है।

कश्मीर

धरती के स्वर्ग से ज्यादा रोमांटिक और सुकून भरा आखिर क्या ही हो सकता है। वैलेंटाइन्स डे पर गर्लफ्रेंड या पार्टनर संग कश्मीर की वादियों में घूमने का अनुभव बहुत ही ज्यादा खास हो सकता है।

अंडमान

मालदीव्स और बाली वाला मजा भारत में सस्ते में लेने के लिए अंडमान शानदार हो सकता है। रोमांस के साथ साथ आपको इस जगह पर रोमांच का भी अनुभव होगा।

ताज महल

आगरा का ताज महल देखना भी वैलेंटाइन्स डे की ट्रिप के लिए अच्छी जगह है। आगरा को देश की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है। जरूर ही आपको इन जगहों में से कहीं पर अपना वैलेंटाइन्स डे प्यार से सेलिब्रेट करना चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article