यात्रा

Most Beautiful Metro station: लाल किला-कुतुब मीनार नहीं दिल्ली के इन मेट्रो स्टेशन्स को देखने दूर दूर से आते हैं लोग, आप भी करें विजिट

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 16, 2024, 09:17 PM IST

Most Beautiful Metro station (दिल्ली मेट्रो): दिल्ली की खूबसूरती का हर कोई कायल है, दूर दूर से लोग दिल्ली दर्शन करने आते हैं। हालांकि लाल किला-कुतुब मीनार के अलावा दिल्ली के मेट्रो स्टेशन भी देखने लायक हैं। यहां देखें दिल्ली के सबसे खूबसूरत मेट्रो स्टेशन की लिस्ट।

Image

Most beautiful metro station of Delhi

Most Beautiful Metro station (दिल्ली मेट्रो): घूमने फिरने के लिए दिल्ली बेशक ही बहुत खूबसूरत जगह है, यहां एतिहासिक इमारतों के साथ साथ प्रकृति तो इंसानों द्वारा बनाए गई कई सारी नायाब चीजें हैं। बेशक ही खूबसूरती के मामले में दिल्ली की बात ही कुछ निराली है, और इसी वजह से दिल्ली दर्शन को दूर दूर से लोग आते हैं। वैसे तो दिल्ली में कुतुब मीनार, लाल किला, इंडिया गेट, चांदनी चौक जैसी कई सारी विश्व प्रसिद्ध घूमने की जगह हैं, लेकिन बजाय इसके इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के दिल्ली के मेट्रो स्टेशन्स भी पर्यटकों की लिस्ट में आगे रहते हैं। बता दें कि दिल्ली में कई ऐसे खूबसूरत मेट्रो स्टेशन्स हैं, जो आपको भी जरूर ही देखने चाहिए।

list of Most Beautiful Metro Stations of Delhi

पटेल चौक मेट्रो स्टेशन

Patel Chowk Metro station

Patel Chowk Metro station

पटेल चौक मेट्रो स्टेशन खूबसूरती के मामले में किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन से कम नहीं है। इस मेट्रो स्टेशन पर साउथ एशिया का पहला मेट्रो म्यूजियम बनाया गया है। जिसमें दिल्ली मेट्रो की शुरुआत से लेकर अभी तक की कहानी बताई गई है। साथ ही इस मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के चलते फिरते मॉडल्स भी हैं।

सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन

Sarojini Nagar Metro Station

Sarojini Nagar Metro Station

सरोजिनी नगर का मेट्रो स्टेशन भी काफी सुंदर और फोटोजेनिक है। इस मट्रो स्टेशन पर काफी सारी बहुत ही अनोखी पेन्टिंग्स और फोटोज लगी हुई हैं। जो आपको बहुत ही प्यारी प्यारी कहानियां बताती हैं। तो जरूर ही अगली बार सरोजिनी नगर शॉपिंग करने से पहले इन तस्वीरों को जरूर गौर से देखिएगा।

अरजनगढ़ मेट्रो स्टेशन

Arjangarh Metro Station

Arjangarh Metro Station

अरजनगढ़ मेट्रो स्टेशन भी बहुत खूबसूरत है, यहां आपको बहुत प्यारी इंडिजिनियस पशु और पक्षीयों की पेन्टिंग्स और ग्राफिटी आर्ट देखे को मिलेगा। जिन्हें भारत, मैक्सिको और सिंगापुर से आए कलाकारों ने बनाया है। बेशक ही दिल्ली की दोपहर में ऐसे चमकीले रंग के पशु पक्षी देख आपका भी मन खिल उठेगा।

आईएनए मेट्रो स्टेशन

INA Metro Station

INA Metro Station

दिल्ली के आईएनए मेट्रो स्टेशन की खूबसूरती बेशक ही काबिलियत तारीफ है। अगर आप लोधी गार्डन से आ रहे हैं या सरोजिनी नगर आपको जरूर ही आईएनए मेट्रो स्टेशन की खूबसूरती को गौर से देखना चाहिए। इस मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर खास 58 आकर्शक तस्वीरें, हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम आईयम प्रदर्शित की गई है। जिसमें मिथिला, राजस्थानी से लेकर Van Gogh का आर्ट भी शामिल है।

हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन

Huda City Centre Metro Station

Huda City Centre Metro Station

हुडा सिटी सेंटर का मेट्रो स्टेशन भी काफी खूबसूरत और भव्य है। आप यहां की बनावट देख बेशक दंग रह जाएंगे, अक्सर लोग इस मेट्रो स्टेशन में घूमने या शॉपिंग आदि के लिए भी आते हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article