यात्रा

Mahashivratri 2024 Long Weekend Places: इस हफ्ते महाशिवरात्रि पर पड़ रहा है लॉन्ग वीकेंड, घूमने की ये जगह हैं सबसे बेस्ट

Mahashivratri 2024 Long Weekend Best Tourist Places: इस हफ्ते महाशिवरात्रि पर 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। आज हम आपको लॉन्ग वीकेंड पर घूमने की कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

Image

Mahashivratri 2024 Long Weekend Places: महाशिवरात्रि वाले लॉन्ग वीकेंड पर घूमने की ये हैं बेस्ट जगह।

Mahashivratri 2024 Long Weekend Best Tourist Places: घूमने (Travel) के शौकीन लोगों के लिए मार्च (March) का महीना बेहद खास रहने वाला है। दरअसल इस महीने दो लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend) हैं। पहला लॉन्ग वीकेंड महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के मौके पर है और दूसरा होली (Holi 2024) के मौके पर। इस साल भगवान शिव (Lord Shiva) का त्योहार महाशिवरात्रि (Mahashivratri) 8 मार्च को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन शुक्रवार पड़ रहा है, जिसके चलते वीकेंड 3 दिन का हो गया है। अगर आप महाशिवरात्रि वाले लॉन्ग वीकेंड (Mahashivratri Long Weekend) पर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। आज हम आपको घूमने की ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप महाशिवरात्रि वाले लॉन्ग वीकेंड पर जा सकते हैं।

महाशिवरात्रि 2024 वाले लॉन्ग वीकेंड में घूमने की बेस्ट जगह (Mahashivratri 2024 Long Weekend Best Tourist Places)

जयपुर (Jaipur)

महाशिवरात्रि वाले लॉन्ग वीकेंड पर आप घूमने के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर जा सकते हैं। जयपुर में घूमने के लिए काफी सारी जगह है। यहां बच्चों से लेकर जवान समेत सभी लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन हैं। इसके अलावा जयपुर के आसपास भी आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे, जहां आप 3 दिन के लॉन्ग वीकेंड में आसानी से घूम सकते हैं। मार्च महीने में यहां का मौसम काफी बढ़िया रहता है।

लखनऊ (Lucknow)

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ महाशिवरात्रि वाले लॉन्ग वीकेंड में घूमने की बेस्ट जगहों में से एक है। लखनऊ को 'नवाबों के शहर' के रूप में भी जाना जाता है। लखनऊ में घूमने के शौकीन लोगों के लिए एक से बढ़कर एक ऑप्शन हैं। मार्च में लखनऊ का मौसम काफी सुहावना रहता है। लॉन्ग वीकेंड पर आप यहां अपने परिवार, दोस्तों, गर्लफ्रेंड के साथ आ सकते हैं।

नैनीताल (Nainital)

उत्तराखंड का फेमस हिल स्टेशन नैनीताल लॉन्ग वीकेंड के बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। इस हफ्ते महाशिवरात्रि वाले लॉन्ग वीकेंड पर आप यहां आने का प्लान कर सकते हैं। नैनीताल में आपको कई सारे सुंदर-सुंदर ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा नैनीताल से महज 20 से 30 किलोमीटर की रेंज में आप कई और हिल स्टेशन घूम पाएंगे।

ऋषिकेश (Rishikesh)

लॉन्ग वीकेंड में ऋषिकेश घूमने के बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट यहां आते हैं। इस हफ्ते महाशिवरात्रि वाले लॉन्ग वीकेंड पर आप यहां आकर खूब एन्जॉय कर सकते हैं। ऋषिकेश से लगते हरिद्वार भी आप घूमने के लिए जा सकते हैं। हालांकि महाशिवरात्रि और लॉन्ग वीकेंड के चलते यहां पर्यटकों की काफी भीड़ देखने को मिलेगी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article