IRCTC Andaman Package: मार्च में गर्लफ्रेंड संग घूम आएं अंडमान, आईआरसीटीसी के 6 दिन के एयर टूर पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप हैवलॉक, नील, पोर्ट ब्लेयर घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में आप 3 रात पोर्ट ब्लेयर, 1 रात हैवलॉक और 1 रात नील में रहेंगे।

IRCTC Andaman Package 2024: भारत में घूमने (Travel) की एक से बढ़कर एक जगह है। विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। अंडमान (Andaman) की गिनती देश में घूमने की बेस्ट जगहों (Best Tourist Places in India) में होती है। हनीमून (Honeymoon) के लिए भी ये जगह काफी ज्यादा स्पेशल है। हर साल काफी संख्या में कपल्स यहां हनीमून (Honeymoon Couples) के लिए आते हैं। अगर आप इसी महीने यहां आने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने अंडमान (Andaman) को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप अंडमान की कई सुंदर-सुंदर जगह (Best Tourist Places in Andaman) घूम पाएंगे।

Andaman, ​IRCTC Andaman Package, IRCTC

IRCTC Andaman Package: आईआरसीटीसी के पैकेज से मार्च में गर्लफ्रेंड संग घूम आएं अंडमान।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम BEST OF ANDAMAN EX CHENNAI (SMA44) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 19 तारीख, यानी 19 मार्च को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।

End of Feed