Famous Shiva Temples in Chandigarh: देश के हर राज्य में भगवान शिव (Lord Shiva) के कई सारे मंदिर (Lord Shiva Temples) हैं। इन मंदिरों में भगवान शिव के भक्त उनके दर्शनों के जाते हैं। महाशिवरात्रि (Mahashivratri), शिवरात्रि समेत कई प्रमुख त्योहारों में भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस साल महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का त्योहार आज मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर भक्त सबसे ज्यादा शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए जाते हैं। चंडीगढ़ में भगवान शिव के कई सारे मंदिर हैं, जहां भक्त महाशिवरात्रि पर जाते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि आप महाशिवरात्रि पर आज चंडीगढ़ में किन-किन शिव मंदिरों (Famous Shiva Temples in Chandigarh) में जा सकते हैं।
चंडीगढ़ के फेमस शिव मंदिर (Famous Shiva Temples in Chandigarh)
सकेतड़ी शिव मंदिर (Saketri Shiv Mandir)
चंडीगढ़ से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सकेतड़ी शिव मंदिर नाम का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर है। खूबसूरती से निर्मित यह मंदिर पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित है। महाशिवरात्रि, शिवरात्रि के अवसर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हजारों भक्त इस मंदिर में आते हैं। माना जाता है कि ये मंदिर पांडवों के समय से अस्तित्व में है। परिसर में कुल सात मंदिर हैं, जो अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित हैं, जिनमें भगवान शिव प्रमुख देवता हैं। मंदिर में पूरे दिन दूर-दूर से भक्तों की भारी भीड़ देखी जाती है। मंदिर पंचकुला में प्रतिष्ठित मनसा देवी मंदिर से सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी पर है।
प्राचीन शिव मंदिर (Prachin Shiva Temple)
चंडीगढ़ के प्राचीन शिव मंदिर में हर दिन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कुएं के जल से होता है। चंडीगढ़ के सेक्टर-24 के प्राचीन शिव मंदिर में प्राचीन कुआं है, जहां से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाता है। खेमपुरी के शिवलिंग स्वयंभू हैं। ये मंदिर बहुत पुराना है।
माता चंडी देवी मंदिर (Mata Chandi Devi Temple)
चंडी देवी मंदिर चंडीगढ़ शहर से सिर्फ 15 किलोमीटर दूर स्थित है। ये मंदिर शक्ति की देवी, चंडी को समर्पित है। मंदिर शिवालिक पहाड़ियों की सुंदर पृष्ठभूमि के बीच स्थित है। यहां के प्रमुख देवता चंडी देवी हैं, लेकिन मंदिर में राधा कृष्ण, हनुमान, शिव और राम जैसे अन्य देवताओं की मूर्तियां भी मौजूद हैं। नवरात्रि के त्योहार के दौरान हजारों लोग मंदिर आते हैं। साथ ही महाशिवरात्रि के मौके पर यहां भोलेनाथ के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
