यात्रा

बेहद खास होगी मध्य प्रदेश यात्रा, परिवार के साथ जरूर करें इन 3 जगहों की यात्रा

Travel Destination: उज्जैन में प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, खजुराहो की रहस्यमयी नक्काशी, कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आपको लाइफ में कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए। मध्य प्रदेश की यात्रा के दौरान इस बार आपको इन 3 जगहों को एक्सप्लोर करना चाहिए। परिवार के साथ या फिर अकेले यात्रा करने के लिए ये जगहें बेस्ट है।

Image

Madhya Pradesh Tourism

Madhya Pradesh Tourism: मध्य प्रदेश भारत का दिल है जो आध्यात्मिक रूप से भी पर्यटकों के लिए जरूरी ट्रैवल डेस्टिनेशन है। प्राचीन मंदिरों, पवित्र नदियों और इतिहास से भरपूर स्मारकों के साथ, मध्य प्रदेश की यात्रा पर्यटकों को ना भूल पाने वाला अनुभव प्रदान करती है। शहर की भागम-भाग वाली लाइफ से हटकर अगर आप खुदको रिचार्ज करना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश में आपके लिए बहुत कुछ है।

सांची: यूनेस्को की विश्व धरोहर संपत्ति सांची स्तूप पर्यटकों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। भारत की सबसे पुरानी इमारतों में से एक यह स्तूप में बौद्ध कला और वास्तुकला का अनूठा मिश्रण पेश करता है। ग्रेट बाउल सांची स्तूप में सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है। यह एक महत्वपूर्ण कलाकृति है।

खजुराहो: वास्तुशिल्प चमत्कार और यूनेस्को की एक और महान विश्व धरोहर स्थल खजुराहो अपनी सुंदर मूर्तियों और नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है। जीवन के सभी पहलुओं को ये दर्शाती है। खजुराहो ना केवल भारत की समृद्ध और अनूठी सांस्कृतिक विरासत का गवाह है, बल्कि यह चंदेला कला की प्रतिभा का एक सदियों पुराना प्रमाण भी है।

अमरकंटक: यह स्थान नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है। मैकाल पहाड़ियों में स्थित यह स्थान अत्यंत धार्मिक महत्व रखता है जहां हर तरफ जंगल, झरने और प्राकृतिक सुंदरता है। यह शहर ट्रैकिंग, हाइकिंग के लिए फेमस है। आसपास की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए ये जगह शानदार अवसर प्रदान करती है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article