यात्रा

Long Weekend Places Near Delhi: महाशिवरात्रि बनेगी स्पेशल, 3 दिन वाले लॉन्ग वीकेंड में दिल्ली के आसपास इन 4 जगहों पर पत्नी संग जरूर करें विजिट

Long Weekend Places Near Delhi: अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप महाशिवरात्रि और होली में पड़ने वाले लॉन्ग वीकेंड में कहां-कहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

Image

Long Weekend Places Near Delhi: लॉन्ग वीकेंड में दिल्ली के आसपास इन 4 जगहों पर पत्नी संग जरूर करें विजिट।

Long Weekend Places Near Delhi: घूमने (Travel) के शौकीन लोग महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) वाले हफ्ते का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार है, जो शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी होती है, जिसके चलते वीकेंड 2 दिन से बढ़कर (Mahashivratri Long Weekend) तीन दिन को हो गया है। अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं और महाशिवरात्रि (Mahashivratri) वाले वीकेंड में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली और उसके आसपास घूमने (Long Weekend Places Near Delhi) की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप वीकेंड में घूमने के लिए जा सकते हैं।

लॉन्ग वीकेंड में दिल्ली के आसपास घूमने की जगह (Long Weekend Places Near Delhi)

नीमराना (Neemrana)

दिल्ली के आसपास घूमने के लिए आप लॉन्ग वीकेंड में नीमराना जा सकते हैं। नीमराना राजस्थान के अलवर में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित है। नीमराना अपने शानदार नीमराना किला पैलेस के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। नीमराना किला अब राजस्थान के सबसे पुराने विरासत लग्जरी होटल में बदल गया है। लॉन्ग वीकेंड के चलते आपको यहां काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी।

लैंसडाउन (Lansdowne)

अगर आप महाशिवरात्रि वाले लॉन्ग वीकेंड में दिल्ली से किसी हिल स्टेशन पर जाने का सोच रहे हैं तो आप उत्तराखंड के लैंसडाउन में घूमने जा सकते हैं। दिल्ली से लैंसडाउन की दूरी 258 किलोमीटर है। ओक और देवदार के जंगलों से घिरा लैंसडाउन आपको अपना फैन बना देगा। लैंसडाउन के आसपास भी घूमने की कई जगह हैं, जहां आप लॉन्ग वीकेंड में आसानी से जा सकते हैं।

कसोल (Kasol)

इस हफ्ते लॉन्ग वीकेंड में आप हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन कसोल घूमने का प्लान कर सकते हैं। 'भारत के एम्स्टर्डम' के रूप में फेमस कसोल ट्रेकर्स, बैकपैकर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक फेमस जगह है। बर्फ से ढके पहाड़ों, देवदार के पेड़ों और नदी के बीच बैठकर आराम करने के लिए कसोल देश की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। लॉन्ग वीकेंड के चलते आपको यहां काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी।

मसूरी (Mussoorie)

लॉन्ग वीकेंड में आप घूमने के लिए मसूरी पहुंच सकते हैं। मसूरी देश के सबसे फेमस हिल स्टेशनों में से एक है। देश ही नहीं, यहां विदेशों से भी टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। दिल्ली से मसूरी की दूरी 290 किलोमीटर है। मसूरी पहाड़ों की रानी के नाम से फेमस है और समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article