IRCTC Mata Vaishno Devi Package: वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) भारत के सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों (Hindu Temples) में से एक है। हर दिन यहां भक्तों की भीड़ रहती है। माता के भक्त यहां उनका आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। अगर आप भी मार्च के महीने यहां आने का प्लान (Travel Plan For Vaishno Devi) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने माता वैष्णो देवी मंदिर को लेकर एक ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप माता वैष्णो देवी के दर्शन कर पाएंगे।
IRCTC Mata Vaishno Devi Package: माता-पिता संग करें माता वैष्णो देवी की यात्रा।
आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEKDAY) (NDR01) है। ये ट्रेन टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये पैकेज इसी महीने की 12 तारीख, यानी 12 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जम्मू रेलवे स्टेशन तक का थर्ड एसी का टिकट मिलेगा।
आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको नॉन एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा
आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज में आप माता वैष्णो देवी मंदिर घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप 2 रात ट्रेन में और एक रात कटरा के एसी कमरे वाले होटल में रुकेंगे। नॉन एसी गाड़ी से आपको घुमाया जाएगा। साथ ही इस पैकेज में आप कांडा कंडोली मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, बाग-ए-बाहू गार्डन भी देख पाएंगे। मील प्लान की बात करें तो आप इस पैकेज में 1 APAI और 1 ब्रेकफास्ट मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
बात अगर इस ट्रेन टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 10,395 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 7,855 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 6,795 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 6,160 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 5,145 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
