यात्रा

Long Weekend Places in Holi: होली पर गर्लफ्रेंड संग घूमने की ये जगह हैं सबसे स्पेशल, लॉन्ग वीकेंड बनेगा बेहद खास

Long Weekend Best Tourist Places in Holi: लॉन्ग वीकेंड में लोग सबसे ज्यादा घूमने का प्लान करते हैं। आज हम आपको इस बार होली पर पड़ने वाले लॉन्ग वीकेंड में घूमने की बढ़िया और सुंदर जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप अपने परिवार संग घूमने के लिए जा सकते हैं।

Image

Long Weekend Places in Holi: लॉन्ग वीकेंड में ब्वॉयफ्रेंड संग घूमने की ये जगह हैं सबसे बेस्ट।

Long Weekend Best Tourist Places in Holi: घूमने-फिरने (Travel) लोगों के लिए मार्च (March) का महीना काफी स्पेशल होता है। इसकी कई वजह हैं, पहली वजह ये है कि मार्च का महीना पूरे 31 दिन का होता है और साथ ही इस महीने में होली (Holi) समेत कई त्योहार आते हैं। खासतौर से रंगों को त्योहार होली (Holi 2024) मार्च का सबसे फेमस त्योहार है। इस साल रंगों का त्योहार होली 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस बार की होली इस वजह से भी खास है, क्योंकि होली इस बार सोमवार के दिन पड़ रही है। सोमवार से पहले शनिवार और रविवार है, जिसके चलते होली पर लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend in Holi) बन गया है।

होली पर जहां कई लोग घर पर भी रहना पसंद करते हैं, तो कई लोग होली पर कहीं घूमने का प्लान करते हैं। इस बार तो होली पर लॉन्ग वीकेंड बनने से होली अब और भी स्पेशल हो गई है। अगर आप भी इस बार होली पर कहीं घूमने का प्लान (Travel Plan For Holi) कर रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि होली वाले लॉन्ग वीकेंड पर आप कहां-कहां (Long Weekend Best Tourist Places in Holi) जा सकते हैं।

होली पर लॉन्ग वीकेंड बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Long Weekend Best Tourist Places in Holi)

वृन्दावन (Vrindavan)

मार्च के महीने में होली वाले लॉन्ग वीकेंड पर वृन्दावन जा सकते हैं। देश की राजधानी दिल्ली से वृन्दावन की दूरी लगभग 180 किलोमीटर है। वृन्दावन हिंदुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। माना जाता है भगवान कृष्ण ने यहीं पर अपने बचपन के दिन बिताए थे। यहां आपको भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित कई मंदिर भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा वृन्दावन अपने होली समारोहों के लिए काफी है, जो हफ्तेभर से अधिक समय तक चलता है। यहां फूलों वाली होली के साथ लट्ठमार होली भी खेली जाती है। वृन्दावन और उसके आसपास आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। आप यहां अपने परिवार संग लॉन्ग वीकेंड पर आ सकते हैं।

जयपुर (Jaipur)

होली वाले लॉन्ग वीकेंड में आप घूमने के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर भी जा सकते हैं। जयपुर पिंक सिटी के नाम से काफी फेमस है और दिल्ली से यहां की दूरी लगभग 270 किलोमीटर है। देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां आपको घूमने के कई सारे ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें हवा महल, सिटी पैलेस, अंबर किला, जंतर मंतर मुख्य हैं। आप यहां परिवार, दोस्तों आदि के साथ लॉन्ग वीकेंड का प्लान कर सकते हैं।

उदयपुर (Udaipur)

3 दिन वाले लॉन्ग वीकेंड में घूमने के लिए उदयपुर बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। झीलों और महलों की नगरी उदयपुर की देश की राजधानी दिल्ली से दूरी 660 किलोमीटर की है। उदयपुर देश के सबसे रोमांटिक और सुंदर टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है। यहां घूमने की फेमस जगहों में, लेक पैलेस, सिटी पैलेस, जगमंदिर, जगदीश मंदिर, मानसून पैलेस आदि है। होली का पर्व यहां अलग ही अंदाज में मनाया जाता है।

मनाली (Manali)

होली वाले 3 दिन के लॉन्ग वीकेंड पर आप अगर किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो मनाली आपके लिए बेस्ट ऑप्शन में से एक है। मनाली हिमाचल प्रदेश के साथ ही देश का सुंदर हिल स्टेशन है। यहां घूमने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट आते हैं। हालांकि वीकेंड रहने के चलते यहां काफी भीड़भाड़ रहेगी। मनानी और उसके आसपास आपको घूमने के कई सारे सुंदर-सुंदर ऑप्शन मिलेंगे। हनीमून के लिए भी ये जगह जन्नत है। यहां के शानदार नजारे और मौसम आपका दिल जीत लेगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article