यात्रा

Lakshadweep Travel Guide: लक्षद्वीप जाने का बना रहे हैं प्लान, ये रही पूरी ट्रैवल गाइड

Lakshadweep Travel Guide in Hindi: अरब सागर में स्थित केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। ना केवल भारत के कोने-कोने से बल्कि विदेश से भी पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। लक्षद्वीप की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प लक्षद्वीप का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।

Image

Lakshadweep Travel Guide (Image credit-canva)

Travel Guide to Lakshadweep: अरब सागर में स्थित भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है। 36 द्वीपों, 12 एटोल्स और 3 रीफ्स से मिलकर बना लक्षद्वीप बेहद खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। अगर आप भी लक्षद्वीप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। यहां लक्षद्वीप का एक पूरा यात्रा गाइड डिटेल में बताया गया है।

लक्षद्वीप प्रमुख पर्यटन स्थल (Lakshadweep Tourist Attractions)

अगत्ती द्वीप (स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और बीच पर आराम), मिनिकॉय द्वीप (लाइटहाउस, लोकनृत्य और शांत वातावरण), कवर्त्ती द्वीप (लैगून, मरीन एक्वेरियम, मस्जिदें और वॉटर स्पोर्ट्स), कलपेनी द्वीप, बांगाराम द्वीप और कवर्त्ती द्वीप यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

ठहरने की व्यवस्था और क्या खांए (Lakshadweep Accommodation and Food)

अगर आप प्राइवेट रिज़ॉर्ट्स में रहने का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो बांगाराम और अगत्ती में स्टे के बारे में विचार कर सकते हैं। SPORTS द्वारा संचालित होटल / कॉटेज / टेंट आपको यहां रहने के लिए मिल जाएंगे। सी-फूड प्रेमियों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है। ध्यान दें कि यहां शाकाहारी विकल्प सीमित है।

लक्षद्वीप कैसे पहुंचें (How to Reach Lakshadweep)

सबसे पहले कोचीन पहुंचे इसके बाद कोचीन से अगत्ती द्वीप के लिए फ्लाइट लें जो आसानी से उपलब्ध रहती हैं। पानी के रास्ते भी लक्षद्वीप पहुंचा जा सकता है। कोचीन से लक्षद्वीप के लिए पैसेंजर जहाज चलती हैं। यात्रा में 14-20 घंटे का समय लग सकता है।

परमिट की आवश्यकता (Permit Requirement)

अगर आप लक्षद्वीप घूमने जा रहे हैं तो जान लें कि यहां जाने के लिए पर्यटकों को परमिट लेना अनिवार्य होता है। भारतीय नागरिकों के लिए परमिट लेना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं होता। ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से आप परमिट ले सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article