यात्रा

Lakshadweep Travel Tips: लक्षद्वीप घूमने जा रहे हैं? जरूर पढ़ें ये ट्रैवल टिप्स

Lakshadweep Travel Tips: शांति, प्रकृति और रोमांच से भरपूर अनुभव के लिए आप लक्षद्वीप जाने का प्लान कर सकते हैं। तैयारी के अलावा यहां की यात्रा अगर आप जरूरी जानकारी के साथ करते हैं तो आपका अनुभव यादगार और परेशानी-रहित हो सकता है। इन टिप्स को जानकर लक्षद्वीप की यात्रा को आप जिंदगी भर याद रख सकेंगे।

Image

Lakshadweep Travel Tips (photo: canva)

Lakshadweep Travel Tips: अगर आप किसी खूबसूरत द्वीपसमूह की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो लक्षद्वीप की यात्रा आपके ट्रैवल बकेट लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए। अरब सागर में बसा भारत का स्वर्ग लक्षद्वीप नीले समुद्र, सफेद रेत और शांत द्वीपों के लिए पर्यटकों को लुभाता है। लक्षद्वीप की यात्रा के दौरान आपका अनुभव यादगार और परेशानी-रहित बन सके इसके लिए इन यात्रा टिप्स को जरूर पढ़ें।

कहां जाएं: वाटर स्पोर्ट्स और शांत वातावरण के लिए- कलपेनी, साफ-सुथरे समुद्र तट के लिए-कवर्त्ती, स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग के लिए-अगत्ती, लाइटहाउस और बीच के लिए- मिनिकॉय की यात्रा को ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल करें।

परमिट (Permit) लेना जरूरी: लक्षद्वीप एक संवेदनशील क्षेत्र है। अगर आप यहां घूमने के लिए जा रहे हैं तो जान लें कि भारतीय नागरिकों को भी यहां जाने के लिए एंट्री परमिट लेना होता है। परमिट SPORTS (Society for Promotion of Nature Tourism and Sports) से प्राप्त किया जा सकता है। ट्रैवल एजेंसी या टूर ऑपरेटर के जरिए भी आप एंट्री परमिट प्राप्त कर सकते हैं।

क्या ना करें: बिना परमिशन के किसी प्राइवेट या प्रतिबंधित द्वीप पर ना जाएं, शराब ले जाना या सेवन करना अधिकांश द्वीपों पर बैन है, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है ऐसे में खुले में कूड़ा बिल्कुल ना फेंकें।

कैसे पहुंचें: कोच्चि से अगत्ती या कवर्त्ती द्वीप के लिए आपको फ्लाइट लेनी होती है। समुद्री मार्ग से भी आप यात्रा कर सकते हैं। कोच्चि से लक्षद्वीप के लिए नियमित पैसेंजर शिप्स भी चलती हैं। यात्रा में आपको 14–20 घंटे लग सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article