यात्रा

घूम आओ पचमढ़ी में स्थित पहला पिंक होटल, जहां मैनेजर से लेकर ड्राइवर तक सब महिला

Hotel Amaltas: पचमढ़ी की सुंदर पहाड़ियों में ये होटल स्थित है। ये होटल ना केवल महिलाओं के सशक्तिकरण का वादा करता है, बल्कि भारत के सबसे सुंदर स्थानों में से एक जगह पर जाकर शांति और प्राकृतिक सुंदरता की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।

Image

Madhya Pradesh Tourism

Madhya Pradesh Tourism: महिला ट्रैवलर्स के लिए अच्छी खबर है। पंचमढ़ी मध्य प्रदेश में पहला ऑल-वुमेन होटल खुल गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा सकता है। इसके संचालन के हर पहलू मैनेजमेंट से लेकर ड्राइवर तक केवल महिलाओं द्वारा ही संभाला जा रहा है। यह होटल जिसका नाम अमलतास है हिल स्टेशन पचमढ़ी में मौजूद है।

प्राकृतिक सुंदरता का करो दीदार: पचमढ़ी की सुंदर पहाड़ियों में ये होटल स्थित है। यहां पर्यटक आसपास की हरियाली के अद्भुत दृश्यों के साथ एक शांतिपूर्ण वातावरण में 2 पल शांति से बिता सकते हैं। एकांत और शांति चाहने वाले पर्यटकों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

पर्यटन को बढ़ावा: अमलतास का उद्घाटन राज्य के तेजी से बढ़ते पर्यटन उद्योग में योगदान दे सकता है। मध्य प्रदेश पर्यटन उद्योग को अगले साल 11 करोड़ पर्यटकों को आकर्षित करने की उम्मीद है। महिलाएं पर्यटन और भारत की सांस्कृतिक विरासत दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ऐसे में ये मजबूत कदम है।

महिला सशक्तिकरण: इस अनोखे होटल का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता के एक आदर्श उदाहरण के रूप में इसे पेश किया जा रहा है। ये होटल ये भी दिखाता है कि आम तौर पर पुरुषों के प्रभुत्व वाले उद्योगों में महिलाएं अच्छा कैसे कर सकती हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article