यात्रा

लखनऊ से बनाएं रोड ट्रिप का प्लान, इन जगहों को करें एक्सप्लोर

इस वीकेंड कुछ अलग हटकर करने का प्लान हैं तो रोड ट्रिप आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। रोड ट्रिप ना केवल आपकी यात्रा को रोमांचक बनाती है बल्कि आपको भारत की संस्कृति और इतिहास को करीब से समझने का मौका भी प्रदान करती है। लखनऊ से अगर आप रोड ट्रिप करना चाहते हैं तो इनमें से किसी एक जगह का चुनाव कर सकते हैं।

Image

लखनऊ से बनाएं रोड ट्रिप का प्लान

Lucknow Nearest Tourist Places: अगर आप लखनऊ में रहते हैं या लखनऊ के आसपास से रोड ट्रिप करने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए परफेक्ट है। रोड ट्रिप करना हमेशा से ही खुदको नया एहसास देने के साथ ही तरोताजा कर देता है। ऐसे में इस वीकेंड दोस्तों के साथ या फिर परिवार के साथ आप रोड ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। आज हम आपको लखनऊ के आसपास की 6 शानदार जगहों के बारे में डिटेल में बताएंगे जहां जाकर आपको सुकून के दो पल बेहद आसानी से मिल जाएंगे साथ ही रोड ट्रिप के लिए भी ये जगहें परफेक्ट हैं।

अयोध्या: लखनऊ से लगभग 135 किलोमीटर की दूरी पर रामलला की जन्मभूमि अयोध्या की धार्मिक यात्रा आप करने का प्लान कर सकते हैं। प्राचीन धरोहरें और मंदिर अगर आपको प्रभावित करते हैं तो ये ट्रिप आपको जीवनभर याद रहेगी।

आगरा: लखनऊ से लगभग 330 किलोमीटर की दूरी पर आगरा बसा हुआ है। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। NH27 के जरिए बेहद सुविधाजनक रास्ते का आप चुनाव कर सकते हैं।

चंदौली: लखनऊ से लगभग 110 किलोमीटर की दूरी पर चंदौली बसा हुआ है। खूबसूरत पहाड़ियों और गंगा नदी के मनोरम दृश्य के लिए ये स्थान टूरिस्ट के बीच पॉपुलर है। नेचर लवर्स शॉर्ट ड्राइव के लिए यहां जा सकते हैं।

सतना: लखनऊ से लगभग 320 किलोमीटर की दूरी पर सतना की यात्रा आप कर सकते हैं। सतना से आप खजुराहो जाने का प्लान भी कर सकते हैं। मध्य भारत की संस्कृति से रूबरू होने के लिए ये ड्राइव आपको करनी चाहिए।

काशी (वाराणसी): लखनऊ से लगभग 320 किलोमीटर की दूरी पर भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी बसी हुई है। भारत की सबसे पुरानी नगरी और आध्यात्म का केंद्र काशी घूमने का आप प्लान कर सकते हैं। लखनऊ से करीब 6-7 घंटे की ड्राइव करके यहां पहुंचा जा सकता है।

रामनगर: नेचर और एडवेंचर के शौकीन पर्यटक रामनगर का रुख कर सकते हैं। लखनऊ से लगभग 500 किलोमीटर की दूरी पर रामनगर बसा हुआ है। रामनगर के रास्ते नैनीताल की यात्रा करने का भी आप प्लान कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article