यात्रा

पुराने जमाने की आ जाएगी याद, आज भी 90 के दशक जैसा एहसास देते हैं ये 3 हिल स्टेशन

Travel Destination: मौजूदा समय में आप 90 के दशक वाली फीलिंग ले सकते हैं इसके लिए आपको इन 3 हिल स्टेशनों की ट्रिप को अपनी बकेटलिस्ट में शामिल करना चाहिए। यहां पर छुट्टी मनाते हुए आपको ऐसा लग सकता है कि दूरदर्शन और कैम्पा कोला अभी भी फैशन में हैं।

Image

Old school vacations

Old school vacations: पुराने समय में गर्मियों की छुट्टी का सीधा साफ मतलब कैसेट प्लेयर, कैमरा रोल और एक जर्जर एम्बेसडर कार में परिवार के साथ रोड ट्रिप होता था। भारत के कुछ हिल स्टेशनों में आप अब भी 90 के दशक वाली फीलिंग ले सकते हो। यहां यात्रा के दौरान आपको पता चलेगा कि ये जगहें अभी भी 90 के ही दशक में अटकी हुई हैं।

कसौली, हिमाचल प्रदेश: कसौली ऐसी जगह है जो पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाती है। शांत देवदार के जंगल, औपनिवेशिक कॉटेज और अंतहीन सैर ये कसौली की पहचान है। यहां मॉल रोड पर मैगी खाने का आप लुत्फ उठा सकते हैं। घर का बना जैम बेचने वाली पॉप अप दुकानों की एक गली यहां आपको देखने को मिल जाएगी। पुरानी यादों को ताजा करने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

कुन्नूर, तमिलनाडु: कुन्नूर एक ऐसी जगह है जहां आपको स्वाभाविक रूप से 90 के दशक का माहौल मिलता है। नीलगिरी टॉय ट्रेन, शानदार गांव वाला माहौल इसके साथ ही यहां के चाय के बागान भी उतने ही फोटोजेनिक हैं जो पहले का टाइम में हुआ करते थे। बिना किसी भीड़ के ये जगह शांति का प्रतीक है।

डलहौजी: बॉलीवुड के पुराने गर्मियों के गाने डलहौजी में ही शूट किए जाते थे अब भी आपको वहां ऐसा ही माहौल देखने को मिल जाएगा। लहराते घास के मैदान, ठंडी हवा और 80 के दशक का विंडचीटर पहने हुए लोग आपको यहां देखने को मिल जाएंगे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article