Best Tourist Places in Karnataka: देश में घूमने (Travel) के लिए दक्षिण भारत (South India) के राज्य बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। अगर आप दक्षिण भारत में घूमने का प्लान (Travel Plan for South India) कर रहे हैं तो आपकी लिस्ट में कर्नाटक (Karnataka) जरूर शामिल होना चाहिए। कर्नाटक (Karnataka) बेहद सुंदर राज्य है। यहां आपके घूमने के कई ऑप्शंस (Travel Options in Karnataka) मिलेंगे। हनीमून (Honeymoon) के लिए न्यूली मैरिड कपल्स (Newly Married Couples) यहां आना पसंद करते हैं। यहां आपको मंदिर भी कई सारे मिलेंगे। आज हम आपके साथ कर्नाटक की कुछ फेमस जगह (Best Places in Karnataka) शेयर करने जा रहे हैं, जहां आपको घूमने के लिए जरूर (Karnataka Tourism) जाना चाहिए। साथ ही ये सभी जगह वीकेंड (Weekend) से लेकर हॉलिडे (Holiday) के लिए बेस्ट हैं। यहां आप अपनी वाइफ, फैमिली, गर्लफ्रेंड और फ्रेंड के साथ आ सकते हैं।
कर्नाटक में घूमने की बेस्ट जगह (Best Travel Places in Karnataka)
कूर्ग (Coorg)
कर्नाटक में घूमने के लिए आप कूर्ग जा सकते हैं। कूर्ग कर्नाटक के साथ पूरे देश में सबसे फेमस हिल स्टेशंस में से एक है। इसका आधिकारिक नाम कोडागु है। कूर्ग कर्नाटक में शानदार पहाड़ों के बीच स्थित है। यहां आने का सबसे बढ़िया समय सिंतबर से जून के बीच है। यहां घूमने की फेमस जगहों में कॉफी बागान, नामड्रोलिंग मठ, इरुप्पु फॉल्स है। हनीमून के लिए भी ये जगह काफी स्पेशल है।

Coorg
चिकमंगलूर (Chikmagalur)
कर्नाटक में आप घूमने के लिए चिकमंगलूर का प्लान कर सकते हैं। चिकमंगलूर को 'कर्नाटक की कॉफी लैंड' भी कहा जाता है। यहां कई कॉफी बागान हैं। चिकमंगलूर मुल्लायंगिरि पर्वतमाला की तलहटी में स्थित है। चिकमंगलूर कर्नाटक के खूबसूरत हिल स्टेशंस में से एक है। आप यहां साल के किसी भी महीने में घूमने के लिए आ सकते हैं। घूमने के भी आपको यहां कई सारे ऑप्शंस मिलेंगे।
नंदी हिल्स (Nandi Hills)
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पूर्व में स्थित नंदी हिल्स घूमने की बेहद खास जगहों में से एक है। नंदी हिल्स का सबसे अच्छा आकर्षण यहां का ठंडा और कोहरा भरा मौसम है, जो पर्यटकों को काफी पसंद आता है। बेंगलुरु एयरपोर्ट से नंदी हिल्स की दूरी महज एक घंटे की है। नंदी हिल्स अपने ट्रैकिंग ट्रेल्स, साइक्लिंग रूट और पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों के लिए भी फेमस है। वीकेंड में घूमने के लिए नंदी हिल्स बेस्ट ऑप्शंस में से एक है।

Nandi Hills
मैसूर (Mysore)
मैसूर कर्नाटक का एक सुंदर शहर है। हर साल लाखों पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। लोग मैसूर को 'महलों का शहर' भी कहते हैं। मैसूर अपने हरे-भरे पार्कों, सुंदर महलों और आश्चर्यजनक मंदिरों के साथ अपनी सुंदरता के लिए काफी फेमस है। साथ ही मैसूर अपने रेशम, चंदन और मैसूर पाक के लिए भी फेमस है। मैसूर मेंमैसूर पैलेस यहां घूमने की सबसे फेमस जगह है। इसके अलावा यहां घूमने की फेमस जगहों में चामुंडेश्वरी मंदिर, मैसूर चिड़ियाघर है। आप यहां पूरे साल कभी भी आ सकते हैं।

Mysore
उडुपी (Udupi)
कर्नाटक में उडुपी छुट्टियां बिताने की एक बेहद शानदार जगह है। उडुपी की खास बात ये है कि ये पश्चिमी घाट और अरब सागर से घिरा हुआ है। बेंगलुरु और मैंगलोर के बाद उडुपी कर्नाटक का सबसे महत्वपूर्ण शहर है। उडुपी में घूमने के लिए आप कृष्ण मंदिर, बरकुर, मेपल बीच, कुडलू फॉल्स आदि है। यहां आप बोटिंग के अलावा ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, वॉटर स्पोर्ट्स समेत कई आउटडोर एक्टीविटीज भी कर सकते हैं।
