यात्रा

गर्मियों में तैमूर को यहां वेकेशन पर ले जाती हैं करीना कपूर खान, फैमिली संग आप भी बना सकते हैं घूमने का प्लान

Summer Vacation In Switzerland: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी और धूप से बचने के लिए लोग अपने बच्चों के साथ ट्रिप प्लान करते हैं। आज हम आपको स्विट्जरलैंड की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जो करीना कपूर खान के बेटे तैमूर का भी फेवरेट समर वेकेशन डेस्टिनेशन है।

Image

Visit Taimur Favourite Summer Vacation Destination

Places To Visit In Switzerland: अगर आप उत्तर भारत में रहते हैं तो गर्मियों का महीना आपके लिए चिलचिलाती धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन लेकर आता है। ऐसे में बच्चों को जैसे ही स्कूल से छुट्टियां मिलती हैं, पेरेंट्स बस उन्हें लेकर समर वेकेशन ट्रिप पर निकल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना कपूर खान अपने बेटे को वेकेशन पर कहां ले जाती हैं। बता दें कि स्विट्जरलैंड, करीना के बेटे तैमूर का फेवरेट डेस्टिनेशन है। करीना अक्सर ही छुट्टियों में अपने दोनों बेटों संग स्विट्जरलैंड में मस्ती करती नजर आती हैं। स्विट्जरलैंड वैसे भी पहाड़ियों से घिरा हुआ यूरोप का सबसे खूबसूरत देश है। स्विट्जरलैंड में तो कई सारी फिल्में भी शूट होती हैं। आप भी चाहें तो अपने फ्रेंड्स या फैमिली के साथ यहां की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। लेकिन स्विट्जरलैंड आने से पहले यहां के कुछ खूबसूरत डेस्टिनेशन को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर लिजिएगा, नहीं तो ट्रिप का मजा अधूरा-अधूरा लगेगा।

1) ल्यूसर्न (Lucerne)

स्विट्जरलैंड का ल्यूसर्न शहर बेहद खूबसूरत है। इस शहर में लोग यहां के कई साल पुराने ब्रिज पर भी घूमने आते हैं। अगर आपकी संगीत या साहित्य में रुचि है तब तो ये जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
Lucerne Photos

Lucerne Photos

2) बेसल (Basel)

स्विट्जरलैंड का बेसल काफी ज्यादा फेमस है। यहां आप दूर-दूर से लोग हरे-भरे नजारे देखने आते हैं। बेसल में कई सारे म्युजियम हैं और कुछ पुरानी दुकानें भी यहां आकर्षण का केंद्र हैं।
Visit Basel On Summer Vacation

Visit Basel On Summer Vacation

3) द राइन फॉल्स (The Rhine Falls)

द राइन फाल्स स्विट्जरलैंड की बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत जगह है। बर्फ के पहाड़ों और वॉटरफॉल का नजारा देखने के लिए ये जगह बेस्ट है। यहां के पहाड़ों से जब बर्फ पिघलकर गिरती है, तो नजारा देखने लायक होता है। इसके अलावा टूरिस्ट यहां राइन नदी में बोटिंग का भी मजा लेने आते हैं।
Photos Of The Rhine Falls

Photos Of The Rhine Falls

4) जिनेवा (Geneva)

जेनेवा को स्विट्जरलैंड का सबसे शांत शहर माना जाता है। अगर आपको चॉकलेट्स या घड़ियों का बहुत शौक है, तो इस शहर के माल्स और शॉप के चक्कर जरूर लगाएं। आपको यहां एक से बढ़कर एक घड़ियां और तरह-तरह की चॉकलेट्स देखने को मिल जाएंगी। ये तो आप जानते ही होंगे कि जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र संगठन का मुख्यालय भी है।
Best Places In Geneva

Best Places In Geneva

5) लुसाने (Lausanne)

लूसानों शहर तो अपने अंगूर के बागों के लिए फेमस है। ये शहर स्पोर्ट्स के लिए भी खूब फेमस है। यहां हर साल हॉकी और फूटबाल का मैच रखा जाता है। ये शहर अपने आप में एक कला है।
Best Places Of Switzerland

Best Places Of Switzerland

6) ज्यूरिख (Zurich)

ज्यूरिख का नाम स्विट्जरलैंड के मशहूर आकर्षक और खूबसूरत शहर की लिस्ट में शामिल है। इस शहर को इंटरनेशनल बैंकिंग और वित्त विभाग के लिए जाना जाता है। ज्यूरिख स्विट्जरलैंड का सबसे बड़ा शहर भी है। पर्यटकों इस शहर में चर्च, म्यूजियम, थिएटर और झीलें आदि देखने आते हैं। इनके साथ ही, अगर आपको रात में पार्टी या नाच-गाना करना है, तो ज्यूरिख के नाइट क्लब्स बेस्ट हैं।
Switzerland Photos

Switzerland Photos

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article