यात्रा

IRCTC Valentine's Thailand Package: वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड संग थाईलैंड घूमने का बनाएं प्लान, 5 दिन के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Valentine's Thailand Package:​ आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप थाईलैंड की दो सुंदर जगह बैंकॉक और पटाया घूम पाएंगे। साथ ही इस पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रुकेंगे।

Image

IRCTC Valentine's Thailand Package: वेलेंटाइन डे को लेकर आईआरसीटीसी ने निकाला थाईलैंड के लिए पैकेज।

IRCTC Valentine's Thailand Package: फरवरी (February) को प्यार (Love) का महीना भी कहा जाता है। खासतौर से कपल्स (Couples) इस महीने में सबसे ज्यादा घूमने (Travel) जाते हैं। अगर आप भी वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2024) पर अपने प्यार के साथ विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप थाईलैंड (Thailand) घूमने के लिए जा सकते हैं।

आईआरसीटीसी के एस एयर टूर पैकेज का नाम VALENTINE DAY SPECIAL THAILAND EX-MUMBAI (WMO033A) है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 13 तारीख, यानी 13 फरवरी को मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें मुंबई से बैंकॉक आना-जाना थाई लॉयन एयर की फ्लाइट से होगा।

इस एयर टूर पैकेज में मिलेगा 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 4 डिनर

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप थाईलैंड की दो सुंदर जगह बैंकॉक और पटाया घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप थ्री स्टार होटल में रुकेंगे। मील प्लान की बात करें तो आपको इस पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 4 डिनर मिलेगा। इसके अलावा वेलेंटाइन डे पर एक स्पेशल गाला डिनर भी इस पैकेज में शामिल है। इस पैकेज में आपको एसी 2X2 बस से घुमाया जाएगा। एक लोकल इंग्लिश बोलने वाला टूर गाइड थाईलैंड में आपके साथ रहेगा। साथ ही 60 साल से कम उम्र के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 67,300 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 58,900 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 55,300 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 49,300 और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 36,100 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article